फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tree branch falls on bike rider, death

Pratapgarh News: बाइक सवार पर गिरी पेड़ की डाल, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tree branch falls on bike rider, death
नगर कोतवाली के ईश्वर का पुरवा के करीब रविवार की सुबह जामुन की डाल बाइक सवार पर गिर गई। हेलमेट लगाने के बाद भी वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कंधई के वारीकला निवासी 55 वर्षीय राधेश्याम द्विवेदी रविवार की सुबह करीब करीब आठ बजे बाइक लेकर दिल्ली से पद्मावत एक्सप्रेस से घर आ रहे बेटे को लेने मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन जा रहे थे। चिलबिला पहुंचने से पहले ही ईश्वर का पुरवा के पास जामुन की डाल उनके ऊपर गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना देने के बाद निजी वाहन से उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना से परिजन सदमे में हैं। बेटा रविशंकर रोता बिलखता रहा। उसे लेने आ रहे पिता का शव देखने को मिला। नगर कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि संयोगवश जामुन की डाल बाइक सवार के ऊपर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed