{"_id":"6547fca782342c7992093cba","slug":"travel-difficult-till-diwali-no-room-in-trains-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-7044-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दीपावली तक सफर मुश्किल, ट्रेनों में नो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दीपावली तक सफर मुश्किल, ट्रेनों में नो रूम
Mon, 06 Nov 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
दीपावली तक सफर मुश्किल भरा है। ट्रेनों में नो रूम की स्थित चल रही है। ऐसे में रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली मुंबई गए परदेसियों को त्योहार पर घर लौटने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अभी से ही ट्रेनों में नो रूम की स्थित बनने लगी है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
12 नवंबर को दीपावली का पर्व है। हर कोई इस त्योहार को अपने परिवार के साथ मिलजुलकर मनाना चाहता है। ऐसे में रोजगार के सिलसिले से दिल्ली और मुंबई, गुजरात गए परदेशी दीपावली का पर्व मनाने के लिए घर लौटने की तैयारी में हैं। अधिकांश लोगों ने ट्रेन का टिकट भी बुक करा लिया है। बचे लोग अब परेशान हो रहे हैं।
दरअसल दिल्ली से प्रतापगढ़ को आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और मुंबई से अयोध्या को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस व तुलसी एक्सप्रेस में नो रूम है। उद्योगनरी एक्सप्रेस में 189 वेटिंग है। ऐसे में दीपावली मनाने परदेस से घर आने वालों को ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, वापसी में कन्फर्म सीट को तत्काल का ही सहारा रह गया है।
विज्ञापन
दीपावली के बाद प्रतापगढ़ से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। सीएमआई नीरज सोमवंशी ने बताया कि प्रयागराज, लखनऊ के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। मां बाराही देवी प्रतापगढ़ जंक्शन होकर वाराणसी और दिल्ली के बीच संचालित पद्मावत और काशी विश्वनाथ में कोच बढ़ाए जा सकते हैं।
परिवहन निगम संचालित करेगा दस दिवाली स्पेशल बस
परिवहन निगम दस दिवाली स्पेशल बस का संचालन करने का फैसला लिया है। यह बस भीड़ को देखते हुए कानपुर, लखनऊ, दिल्ली और वाराणसी के बीच संचालित होगी। इससे दीपावली पर घर आने वालों को राहत मिलेगी।
एआरएम पीके कटियार ने बताया कि आरएम के आदेश पर दीपावली तक दस स्पेशल बस का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी के लिए दो-दो बसों का संचालन किया जाएगा। दो बस को डिपो में रोक रखा जाएगा। भीड़ को देखकर बस रवाना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यात्री चाहे तो कंफर्म टिकट रोडवेज बस स्टैंड आकर एक दिन पहले बुक करा सकते हैं।