फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Travel 10 km... full of dagger potholes, staying for more than two hours

Pratapgarh News: सफर 10 किमी... डगर गड्ढों से भरी, लग रहा दो घंटे से ज्यादा का वक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Travel 10 km... full of dagger potholes, staying for more than two hours
आठ करोड़ की लागत से बने बढ़नी-लक्ष्मणपुर मार्ग की स्थिति इतनी जर्जर है कि बाइक सवार हिचकोले खाते हुए जाते हैं। लोगों का कहना है कि 10 किलोमीटर के सफर की डगर में इतने गड्ढे हैं कि दो घंटे में भी इसे पूरा नहीं किया जा सकता है। जगह-जगह हुए गड्ढे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। लोगों ने बताया कि 2010 में इसकी मरम्मत हुई थी। वर्तमान में सड़क से गिट्टी तक गायब हो चुकी है।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र में स्थित बढ़नी से लक्ष्मणपुर मार्ग की दूरी करीब 10 किमी है। मार्ग से करीब 50 से अधिक गांवों की आबादी जुड़ी हुई है। रोजाना चार से पांच हजार लोग इसी रास्ते से सफर करते हैं। बढ़नी से होते हुए लक्ष्मणपुर ब्लॉक कार्यालय पहुंचने का यह सबसे नजदीकी रास्ता है। वर्ष 2010 में लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत कराई थी।
विज्ञापन

धानेपुर निवासी राहगीर प्रेमचंद्र के मुताबिक अगर कोई इमरजेंसी आ जाए तो ब्लॉक तक पहुंचने में ही दो से ढाई घंटे का वक्त लग जाता है। जबकि उसकी दूर महज 10 किमी है। बताया कि जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों से सड़क मरम्मतीकरण की मांग की थी, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजगंज के मनोज तिवारी ने बताया कि समय से पर मरम्मतीकरण न होने से मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। अमरौना के अनुज पांडेय ने बताया कि लक्ष्मणपुर ब्लॉक पहुंचने के लिए कई रास्ते हैं लेकिन सबसे पास यही पड़ता है। लोग इसीलिए मार्ग का प्रयोग करते हैं। लेकिन, जर्जर सड़क पर हिचकोले खाते हुए बाइक से जाना पड़ता है।

संपर्क मार्गों के मरम्मतीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद मार्ग मरम्मतीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। अवर अभियंता को भेजकर सड़क के सर्वे का कार्य पूरा कराया जाएगा।
- एसके गौतम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed