प्रतापगढ़ : ओवरलोड ट्रक देख भड़के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, 11 ट्रकों को किया गया सीज
वाहनों की जांच के दौरान 11 ट्रक मानक के विपरीत मोरंग व गिट्टी लादे हुए मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उप संभागीय अधिकारी यातायात दिलीप गुप्ता को निर्देश दिया। सभी वाहनों को देल्हूपुर थाने में खड़ा कराते हुए सीज कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का रविवार की रात प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर ढाबे पर खड़े ओवरलोड वाहनों पर डंडा चला। मोरंग व गिट्टी लादकर खड़े 11 ट्रकों को सीज करते हुए देल्हूपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिवहन मंत्री की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने खनन व आयकर विभाग की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रविवार की रात अमेठी से मिर्जापुर जा रहे थे। देर रात हाईवे से गुजरते समय शेखनपुर गांव स्थित मोती ढाबे पर बड़ी संख्या में मालवाहन वाहनों को खड़ा देखा। जिसमें बड़ी संख्या में ट्रकों पर ओवरलोड मोरंग व गिट्टी लदी थी।
वाहनों की जांच के दौरान 11 ट्रक मानक के विपरीत मोरंग व गिट्टी लादे हुए मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उप संभागीय अधिकारी यातायात दिलीप गुप्ता को निर्देश दिया। सभी वाहनों को देल्हूपुर थाने में खड़ा कराते हुए सीज कर दिया गया। मंत्री की कार्रवाई की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार को प्रयागराज से पहुंची खनन व आयकर विभाग की टीम ने छानबीन की। दोपहर में खनन व आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से पुलिस को संयुक्त तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने 11 ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ लिखापढ़ी शुरू कराई।
एआरटीओ यातायात दिलीप गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान जो ट्रक मानक के अनुरूप मिले। उनकी जांच कर छोड़ दिया गया। ओवरलोड मिले 11 ट्रकों को सीज करते हुए खनन व आयकर विभाग को अवगत कराया गया है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
एक लाख से अधिक लगेगा जुर्माना
ओवरलोड मिले 11 ट्रकों के खिलाफ खनन, एआरटीओ और आयकर विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार एक ट्रक पर तीनों विभागों की संयुक्त कार्रवाई में करीब एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा। तीन विभागों द्वारा सीज गिए गए ट्रकों पर कार्रवाई होगी।
बेल्हा में दम तोड़ देता है परिवहन विभाग का नियम
बेल्हा में परिवहन विभाग का नियम दम तोड़ देता है। भले ही सरकार द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है मगर यहां नियम कानून को ताक पर रखकर मोटर मालिक मनमानी करते हैं। नियमों से इतर ओवरलोड वाहनों का संचालन कराना आम बात है। अधिकारियों का एक भी दबाव नहीं मानते। पकड़े जाने पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर ट्रकों को माल समेत छुड़ा लेते हैं।
रात में लग्जरी वाहनों से पास कराते हैं ओवरलोड ट्रक
पुलिस व परिवहन विभाग से सेटिंग कर रात में लग्जरी वाहनों में सवार लोग ओवरलोड ट्रकों को क्षेत्रवार पास कराते हैं। हर जिले के थानों पर लग्जरी वाहनों में बैठे लोगों से पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की सेटिंग होती है। किसी प्रकार की दिक्कत आने पर ओवरलोड ट्रकों को ढाबे या फिर किनारे खड़ा करा दिया जाता है ताकि वह पुलिस या परिवहन विभाग के अधिकारियों की नजरों से बच सकें।