जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान डीएम ने अस्पताल में दवाओं की कमी पर नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में एंबुलेंस, टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान मित्र, गोल्डन कार्ड, अस्पतालों में बेड की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गोशालाओं में बिजली, पानी, चारा, भूसा आदि का समय से सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि ट्रांसफार्मर से संबंधित शिकायतें ज्यादा प्राप्त हो रही हैं। ट्रांसफार्मर निर्धारित समय सीमा के भीतर बदले जाएं। छात्रावास सांगीपुर, नई कोर्ट के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम निर्माण, सेतु निगम, मंडी परिसर, राजकीय डिग्री कॉलेज समेत 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।