{"_id":"581f70da4f1c1bfb02b37779","slug":"tram-ceter-wil-open-in-kunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा के शेखपुर में बनेगा 100 बेड का ट्रामा सेंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा के शेखपुर में बनेगा 100 बेड का ट्रामा सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
आईसीयू में पंखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के शेखपुर गांव में 100 बेड का ट्रामा सेंटर तैयार होने जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यही एक कमी कुंडा को खल रही थी जो जल्द ही कैबिनेट मंत्री के प्रयास से पूरी होने जा रही है। उन्होंने काफी पहले इसकी मांग की थी। शासन ने इसे मंजूर भी कर लिया था। बीच में कुछ समस्याओं को लेकर इसमें देरी हुई लेकिन अब जल्द ही इससे तैयार होने के आसार दिख रहे हैं। सीमएओ के मांगने पर एसडीएम ने जमीन का प्रस्ताव करके उन्हें भेज दिया है।
कुंडा में स्वास्थ्य को लेकर काफी संजीदगी देखने को मिलती है। सीएचसी से लेकर अन्य अस्पतालों में भी मरीजों को लेकर चिकित्सक और उनके इंचार्ज गंभीर रहते हैं। लखनऊ-इलाहाबाद हाइवे होने के चलते यहां आए दिन दुर्घटनाओं में दर्जनों लोग घायल होते हैं। गंभीर अवस्था होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया जाता है। इसमें डेढ़ घंटे का सफर होने के चलते कुछ लोगों की सांसें रास्ते में ही थम जाती थीं। इसी समस्या के समाधान के लिए लोगों ने कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह से ट्रामा सेंटर बनाए जाने की मांग की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने शासन से ट्रामा सेंटर कुंडा क्षेत्र में बनाए जाने की मांग की थी। इस आवश्यकता को देखते हुए शासन ने उनकी इस मांग को मंजूर किया और सीएमओ को इसके लिए जरूरी कार्यवाही पूरी करने का निर्देश दिया। इस पर सीएमओ ने प्रथम जरूरत के अनुसार जमीन का प्रस्ताव एसडीएम से मांगा। एसडीएम एके श्रीवास्तव ने इस जमीन का प्रस्ताव करके सीएमओ को भेज दिया है।
अब जल्द ही शासन इसके लिए पैसे का आवंटन करेगा। इसके बाद 100 बेड के ट्रामा सेंटर के निर्माण के लिए टेंडर भी होगा। यही नहीं इसी वर्ष में ट्रामा सेंटर का शिलान्यास भी किया जा सकता है। फिलहाल कुंडा के शेखपुर में ट्रामा सेंटर की स्थापना एक बड़ी सफलता होगी। इससे साल में हजारों लोगों की जानें बच सकेंगी। हाइवे होने के चलते इस पर दुर्घटनाओं का औसत भी काफी ज्यादा है। कुंडा ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह ने बताया कि राजा भैया के प्रयास से ट्रामा सेंटर की मंजूरी मिली है। इससे हजारों लोगों की जानें बचाने में स्वास्थ्य विभाग को मदद मिलेगी। इस जानकारी से क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह का माहौल है।