फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trainee teachers got the appointment letter

प्रशिक्षु शिक्षकों को नहीं मिला नियुक्ति पत्र

Tue, 20 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 20 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Trainee teachers got the appointment letter
प्रतापगढ़। प्रशिक्षु शिक्षकों को सोमवार को नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा सके। अब चयनित 440 प्रशिक्षुओं को मंगलवार को नियुक्ति पत्र देने के  लिए बुलाया गया है। नियुुक्ति पत्र की लालसा में सुबह से उमड़ी भीड़ देर शाम तक कार्यालय में जमा रही।
विज्ञापन


जिले के 440 प्रशिक्षु शिक्षकों का चयन किया गया। शासन ने सोमवार को इन शिक्षकों को नियुुक्ति पत्र देने का निर्देश दिया था। मगर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते सोमवार शाम तक प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। इधर नियुक्ति पत्र के  लिए सुबह से ही बीएसए कार्यालय पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी रही। दूर-दूर से आए अभ्यर्थी अधिकारियों के बाहर निकलने की प्रतीक्षा करते रहे। दोपहर बाद बीएसए के निर्देश पर अभ्यर्थियों से प्रमाणपत्रों की छायाप्रति जमा कराई गई, मगर देरशाम तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


एक ही दिन में परीक्षा और रिजल्ट  घोषित करने का दावा करने वाले बीएसए ने अभी तक एबीआरसी का रिजल्ट नहीं घोषित किया है। इससे शिक्षकों में गहरी नाराजगी है। शहर के जीआईसी में शनिवार को हुई परीक्षा में रविवार को परिणाम जारी करने की बात कही थी। बीएसए एसटी हुसैन ने सोमवार को बात करने पर बताया कि सभी का चयन कर लिया गया है, जिला समन्वयक अशोक प्रताप सिंह के बाहर होने के कारण हस्ताक्षर होना बाकी है। उन्होंने बुधवार को रिजल्ट जारी होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed