फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   train stopped due to storm

आंधी से ट्रैक पर गिरा पेड़, 4 घंटे बाधित रहा रेलमार्ग

Sun, 08 Apr 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 08 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-बनारस रेलमार्ग पर स्थित अंतू स्टेशन के पास शनिवार की रात आंधी के चलते ट्रैक पर एक पेड़ गिर गया। इसके चलते चार घंटे तक रेलमार्ग बाधित रहा। ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खबर मिलते ही रेलवे के अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पेड़ को हटवाकर सुबह 5.25 बजे रेल यातायात बहाल कराया गया।  
विज्ञापन


प्रतापगढ़-लखनऊ रेलवे मार्ग पर स्थित अंतू रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रासिंग के पास शनिवार की रात करीब 1.55 बजे यूके लिप्टस का पेड़ इलेक्ट्रिक लाइन पर टूटकर गिर पड़ा। जिससे लाइन का खंभा और तार टूटकर ट्रैक पर गिर गया। इसकी जानकारी होते ही स्टेशन मास्टर ने सूचना कंट्रोल को दी। इस पर प्रतापगढ़-लखनऊ रूट की सभी ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हो गईं।
विज्ञापन


सूचना पर रेल विकास निगम लिमिटेड के सहायक प्रबंधक जगन्नाथ मिश्र, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष शर्मा, पीएमसी विशाल श्रीवास्तव, आरपीएफ  इंस्पेक्टर बृजभान यादव, यातायात निरीक्षक जेपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों के साथ मिलकर सुबह 5.25 बजे ट्रैक साफ किया जा सका। तब कहीं जाकर रेल सेवा बहाल हुई। इस घटना के चलते 42256 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर अंतू पश्चिमी फाटक के पास 1 घंटा 37 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


4003 मालदा टाउन एक्सप्रेस को 3.40 से 4 बजे तक प्रतापगढ़ और 4.15 से 6 बजे तक चिलबिला में रोका गया था। एकात्मा एक्सप्रेस को अमेठी में रोक दिया गया। 4308 बरेली प्रयाग-पैसेंजर को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। 2354 लालकुआं एक्सप्रेस को गंगागंज में रोका गया था। 4123 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को जगेशरगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। रूट बहाल होने के बाद इन ट्रेनों को गुजारा गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  


रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने की जानकारी स्टेशन मास्टर को हो गई थी। उन्होंने कंट्रोल को इसकी जानकारी दे दी। एक से डेढ़ घंटे में यातायात बहाल कर दिया गया। हालांकि सुबह साढ़े पांच बजे तक टूटे तार की मरम्मत कराई जा रही थी।  
त्रिभुवन मिश्र, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed