फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trailer hits diesel tanker, thousands of liters of diesel wasted

Pratapgarh News: डीजल टैंकर को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हजारों लीटर डीजल बर्बाद

Sun, 24 Dec 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 24 Dec 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Trailer hits diesel tanker, thousands of liters of diesel wasted
मानिकपुर थाना क्षेत्र के बजहाभीट में पलटा डीजल टैंकर। संवाद
प्रयागराज से डीजल लेकर जा रहे टैंकर में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टैंकर का पिछला चैंबर टूट गया। हजारों लीटर तेल बहकर सड़क के किनारे फैल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम तीस हजार लीटर क्षमता वाला एक टैंकर प्रयागराज के सूबेदारगंज डिपो से डीजल भरकर नवाबगंज के मुरेठी किसान सेवा केंद्र लवाना भवानीगंज जा रहा था। जैसे ही टैंकर मानिकपुर के बजहाभीट गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने टैंकर में टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर का पीछे का हिस्सा ऊपर की तरफ टूट गया और तेज धार से डीजल बहने लगा। हजारों लीटर तेल सड़क के किनारे गड्ढे में बह गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर गांव वाले टैंकर वाले की मदद के लिए आगे आए। लोगों ने अपने घरों से बर्तन व ड्रम लाकर चालक मोहम्मद असलम को दिए। ग्रामीणों की मदद से चालक ने बह रहे डीजल को भरता रहा, लेकिन काफी मात्रा में तेल बह चुका था। डीजल टैंकर चालक मोहम्मद असलम ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन







अलग-अलग मारपीट में चार घायल
सरांयगोपाल दुर्गापुर गांव निवासी रंजीत को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वजीरपुर में हुई मारपीट में मुहीबअली , भाईलाल मौर्य, जितेंद्र घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने दिलीप, रंजीत, मुहीब, भाईलाल को हिरासत में लिया और शांति भंग में पाबंद कर दिया।






कोचिंग को निकले छात्र का दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
हथिगवां के महरुपुर गांव निवासी सिद्धार्थ यादव (15) पुत्र सचिन यादव हाई स्कूल का छात्र है। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे वह कोचिंग पढ़ने के लिए निकला लेकिन घर वापस नही लौटा। परिजनों ने किशोर के अपहरण होने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर किशोर की खोजबीन करना शुरू की, लेकिन दो दिन बाद शनिवार की शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। किशोर के लापता होने पर परिजन परेशान हैं। एसओ नंद लाल ने बताया कि छात्र की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed