{"_id":"575716854f1c1b417b9c5466","slug":"traders-take-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने वाले 135 व्यापारियों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण करने वाले 135 व्यापारियों को थमाया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बीते माह प्रारंभ हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान भले ही पूरा नहीं हो पाया, मगर शहर के 135 व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। विनियमित क्षेत्र की इस कार्रवाई से व्यापारियों में खासी नाराजगी है। नोटिस को पक्षपात बताते हुए आन्दोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में मई माह में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी से अनाधिकृत कब्जा ढहाने के बाद अब प्रशासन ने व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। विनियमित क्षेत्र ने शहर के 135 व्यापारियों को नोटिस जारी कर विभिन्न तिथियों में अवैध कब्जा हटाकर सूचना मांगी है। नोटिस मिलने वालों में सबसे अधिक व्यापारी पंजाबी मार्केट के हैं। जहां लंबे समय बाद यह अभियान चलाया गया था।
आश्चर्य की बात तो यह रही कि अतिक्रमण अभियान पूरा नहीं चल पाया था कि अफसरों ने बीच में ही रोक दिया। इससे जिन व्यापारियों का पक्का निर्माण तोड़ा गया और नोटिस भी मिली। उनमें तो काफी नाराजगी है, मगर जिस इलाके में अभियान चलने के पहले स्थगित हो गया, वह बेहद खुश हैं। फिलहाल व्यापारियों में नोटिस मिलने से खासी नाराजगी है। जिला प्रशासन के इस कदम का विरोध करने के लिए व्यापारी संगठन रणनीति बना रहा है।