फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Traders lie down in front of bulldozers do not remove possession

Pratapgarh : सब्जी मंडी में बुल्डोजर के सामने लेट गए व्यापारी, नहीं हटा कब्जा

Thu, 28 Jul 2022 12:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 12:16 AM IST
सार

pratapgarh news : शहर के पल्टन बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी में 74 दुकानों में व्यापारी कारोबार कर रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि वर्ष 2002 से दुकानों से किराया नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Traders lie down in front of bulldozers do not remove possession
प्रतापगढ़ में बुलडोजर के सामने बैठे व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर की पुरानी सब्जी मंडी में बुधवार को कब्जा हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। व्यापारी बुल्डोजर के आगे लेट गए। उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन तीन दिन की मोहलत देकर लौट गया। शहर के पल्टन बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी में 74 दुकानों में व्यापारी कारोबार कर रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि वर्ष 2002 से दुकानों से किराया नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में ये दुकानें अवैध हैं। जबकि दुकानदारों का कहना है कि मामला न्यायालय में है और दुकानें उनके नाम आवंटित की गई हैं। बुधवार को नगर पालिका प्रशासन दोपहर बारह बजे भारी पुलिस बल के साथ तीन बुल्डोजर लेकर दुकानें ढहाने पहुंचा। 

विज्ञापन



यह देख व्यापारी धरने पर बैठ गए और नारेबाजी होने लगी। पुलिस उन्हें भगाने लगी। दुकानें तोड़ने के लिए बुल्डोजर आगे बढ़ा तो अधिवक्ता अभिअेक तिवारी समेत सपा नेता व व्यापारी सामने आ गए। अब्दुल रहमान कई व्यापारी सड़क पर लेट गए। दो घंटे की जद्दोजहद के बाद टिनशेड की गुमटी तोड़कर बुल्डोजर लौट गया। एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका और व्यापरियों को तीन दिन में मामले का समाधान करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन

Traders lie down in front of bulldozers do not remove possession
प्रतापगढ़ में अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

सपा और कांग्रेस नेता पहुंचे, होती रही नारेबाजी
पुरानी सब्जी मंडी में कार्रवाई के दौरान कई बार तनावपूर्ण स्थिति बनी। व्यापारियों ने एसडीएम सदर व पुलिस प्रशासन जिंदाबाद और नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता डॉ. नीरज त्रिपाठी, सभासद कासिम बाबा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष इरफान अली, सपा नेता हरीश शुक्ला, इरशाद सिद्दिकी, इरफान आदि भी पहुंच गए।  



पंजाबी मार्केट तक बंद रहीं दुकानें 
पुलिस की चहलकदमी देख पंजाबी मार्केट से सब्जी मंडी तक की दुकानें बंद हो गईं। दूरदराज से आए ग्राहक लौट गए। फोर्स जाने के बाद व्यापारी दुकानें खोलने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed