फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Traders closed shops

व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

Wed, 25 Sep 2019 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Traders closed shops
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दयालगंज बाजार में पुलिस के विरोध में एकजुट हुए व्यापारी। - फोटो : PRATAPGARH
आसपुर देवसरा इलाके के दयालगंज बाजार के व्यापारियों व पशु तस्करों से टकराव की सूचना के बाद भी बाजार में पुलिस के न पहुंचने से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंदकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ ने किसी तरह उन्हें समझाकर मनाया। बाजार में पिकेट ड्यूटी लगाने और बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई के आश्वासन पर सात घंटे बाद व्यापारी माने।
विज्ञापन

दयालगंज बाजार में व्यापारी राहुल तिवारी अपनी दुकान के बरामदे में सो रहे थे। सोमवार की भोर में पिकअप पर सवार मवेशी चोर पहुंचे और दुकानदार का मोबाइल व स्टेब्लाइजर चुराकर जाने लगे। इस बीच उसकी नींद टूटी तो उसने शोर मचाया। जिस पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर निकल पड़े। ग्रामीणों को नजदीक आते देख मवेशी चोरों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर लगने से तीन दुकानदार चोटिल हो गए। घटना की सूचना व्यापारियों ने आसपुर देवसरा पुलिस को दी, लेकिन कोई कोई मौके पर नहीं आया। मंगलवार की सुबह संतलाल वर्मा की अगुवाई में दुकानदारों ने बाजार बंद कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी पट्टी नवनीत कुमार नायक फोर्स के साथ बाजार पहुंचे और व्यापारियों से उनकी समस्या की जानकारी ली।

उन्होने व्यापारियों को बाजार में पिकेट लगाने तथा बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही व्यापारियों से बाजार में सीसीटीवी लगवाए जाने की भी बात कही। सीओ पट्टी के आश्वासन पर दोपहर दो बजे व्यापारी मान गए और अपनी दुकानें खोल दीं। इस मौके पर पवन जायसवाल, मोनू वर्मा, राहुल तिवारी, दया शंकर दूबे, कैलाश वर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, पंकज समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दयालगंज बाजार में पुलिस के विरोध में बंद दुकानें।

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दयालगंज बाजार में पुलिस के विरोध में बंद दुकानें।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed