फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trade union expressed protest over extension of

Pratapgarh News: काम की अवधि बढ़ाए जाने पर ट्रेड यूनियन ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

Sat, 10 Aug 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 10 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Trade union expressed protest over extension of
भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल (एटक) जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कॉर्पोरेट की सेवा में लगी हुई योगी सरकार द्वारा काम के घंटे 12 करने के कानून को विधानमंडल से पारित करने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि वह आधुनिक गुलामी को शुरू करने वाले कारखाना (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2024 को अनुमति न प्रदान करें। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के नाम पर काम के घंटे 12 करने का लाया कानून अवैधानिक है। यह कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 5 का उल्लंघन है।
विज्ञापन

यह धारा स्पष्ट कहती है कि देश में आपातकालीन स्थिति में ही कोई भी प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के कारखाना अधिनियम में संशोधन कर सकती है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस अवसर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के महामंत्री एनपी मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, राघवेंद्र मिश्रा, महेश सरोज, जितेंद्र पटेल, राम अचल, शिवकुमार सिंह, जितेंद्र पांडेय, मनोज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed