फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP wins in close contest

कड़ी मशक्कत के बाद जीत सकी भाजपा

Fri, 01 Dec 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नवसृजित नगर पंचायत रानीगंज की पहली चेयरपर्सन भाजपा प्रत्याशी मीरा गुप्ता बनी हैं। हालांकि उन्हें जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सपा और बसपा प्रत्याशियों ने उन्हे तगड़ी टक्कर दी। रानीगंज सीट तीनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की लड़ाई में फंसी रही। अंत में भाजपा प्रत्याशी बाजी मार गईं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी को 39 मतों से पराजित किया। इस सीट पर कब्जा करने के लिए भाजपा के रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने पूरी ताकत लगा रखी थी। यह सीट उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी थी।
रानीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मुकाबले में कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। शुक्रवार को जब सुबह मतगणना की शुरुआत हुई तो पहले चक्र में भाजपा प्रत्याशी ने पांच वोटों की बढ़त बनाई थी। मतगणना संपन्न होने के बाद भाजपा प्रत्याशी को कुल 1796 मत मिले जबिक दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी आयशा बेगम को 1757 मत ही मिले। तीसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी नीलम को 1674 मतों से संतोष करना पड़ा। उधर कांग्रेस की प्रत्याी रुकसाना चौथे स्थान पर रहीं। उन्हें कुल 791 मत मिले। खास बात यह रही कि निर्दलीय भानुलता सिंह को 903 मत मिले, वह मतों के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी से आगे रहीं।
विज्ञापन

मतगणना के पहले चक्र में मीरा गुप्ता ने 5 वोट से बढ़त बनाई। दूसरे चक्र में जीत का अंतर बढ़कर 105 पहुंच गया। तीसरे राउंड में मीरा गुप्ता की जीत सुनिश्चित हो गई। वह 133 मतों से बढ़त बना लीं। हालंाकि चौथे चक्र में जीत का अंतर कम हो गया और वह 30 मतों से ही जीत हासिल कर सकीं। बसपा प्रत्याशी आयशा तो कभी सपा प्रत्याशी नीलम टक्कर देती रहीं। भाजपा प्रत्याशी के लिए रानीगंज विधायक धीरज ओझा लगातार क्षेत्र में बने रहे। यह सीट उनकी प्रतिष्ठा से जुड़ी रही। मीरा गुप्ता रानीगंज नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलवाई की दुकान पर ही धरा रह गया लड्डू, छिपते-छिपाते भागे कई प्रत्याशी
प्रतापगढ़(ब्‍यूरो)। चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त कई प्रत्याशियों के जशभन की तैयारी धरी की धरी रह गई। हलवाई लड्डू की पैकिं ग कर उनके इंतजार में बैठे रहे, मगर चुनावी समर में मात खाने के बाद वे हार के आंकड़ों को हाथों में लेकर मुंह छिपाते गली-कूचे से होकर चलते बने। इस दौरान रास्ते में बैठे लोग उनकी चुटकी लेते दिखे। मतदान के बाद अध्यक्ष और सभासद पद के कई प्रत्याशी व उनके समर्थक वोटों की गुणागणित करने के बाद अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। परिणाम की घोषणा को महज औपचारिकता मान रहे थे। मजे की बात यह थी कि कइयों ने तो जीत के जशभन की तैयारी तक कर रखी थी। मुंह मीठा कराने के लिए बाकायदा हलवाई के यहां लड्डू व जशभन मनाने के लिए गाजे-बाजे की बुकिंग तक कर रखी थी। प्रत्याशी भी पूरे जोश के साथ समर्थकों  संग मतगणना स्थल पर पहुंचे। कांउटिंग शुरू हुई तो उनके चेहरे का रंग उतरने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed