फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Top leadership will decide on ticket, unity seen in bypoll: Swatantra dev

शीर्ष नेतृत्व तय करेगा टिकट, उपचुनाव में दिखाए एकजुटता : स्वतंतदेव

Fri, 05 Jul 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Top leadership will decide on ticket, unity seen in bypoll: Swatantra dev
बाबागंज स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
शीर्ष नेतृत्व तय करेगा टिकट, उपचुनाव में दिखाए एकजुटता : स्वतंत्रदेव
विज्ञापन

सदर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर बेल्हा पहुंचे परिवहन मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रभारी प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी गुरुवार को शहर पहुंचे। उपचुनाव की तैयारी को भाजपा मंडल अध्यक्ष, प्रभारी व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बाबागंज स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी का चयन शीर्ष नेतृत्व करेगा। टिकट चयन शीर्ष नेतृत्व का कार्य है। इसे लेकर कोई भी अपने भीतर असंतोष न रखे, बल्कि पार्टी निर्णय का सम्मान करते हुए एकजुुटता के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। ताकि जीत का सिलसिला यथावत बना रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि छह जुलाई को संगठन महापर्व के रूप मेें सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए सदस्यता संख्या बढ़ाने पर सभी पदाधिकारी अपने को केंद्रित करें। अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ें ताकि लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए बूथवार कैंप लगाने का भी निर्देश दिया। प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी ने पदाधिकारियों से उपचुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, महामंत्री अशोक सिंह, राजेश सिंह, राय साहब सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्णकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।

पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में दावेदारों ने की मुलाकात
भाजपा कार्यालय में बैठक करने के बाद मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व प्रदेश मंत्री त्रयंबक ंत्रिपाठी पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही टिकट के दावेदारों की वहां कतार लग गई। बारी- बारी से सभी ने चुनाव प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात की। अपनी सियासी पकड़ की जानकारी दी। इस दौरान शिवशरण सिंह, बृजेश सौरभ, केके सिंह, ओमप्रकाश ंत्रिपाठी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed