फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Toilets given to one hundred and fifty people living outside the village

गांव से बाहर रहने वाले डेढ़ सौ लोगों को दे दिए शौचालय

Sat, 26 Dec 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Toilets given to one hundred and fifty people living outside the village
शनिवार को उप निदेशक पंचायती राज जयदीप त्रिपाठी ने जिले के कई गांवों का औचक निरीक्षण किया। विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के साथ ही गांवों का भ्रमण शौचालय निर्माण की पड़ताल की। सड़वाचंद्रिका के तिवारीपुर व छतरपुर गांव में निरीक्षण के दौरान कदम-कदम पर अनियमितता मिली। दोनों गांवों में शौचालय आवंटन में अनियमितता पाई गई। उप निदेशक पंचायती राज ने डीपीआरओ को जांच कर रिकवरी कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 12 बजे उप निदेशक पंचायती राज जयदीप त्रिपाठी विकास भवन पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव के विकास कार्य पहले की तरह ही होते रहेंगे।
विज्ञापन

इसकी निगरानी एडीओ पंचायत के हाथ में होगी। इसके अलावा उन्होंने गांव के विकास संबंधी विषयों पर जानकारी ली। यहां से करीब डेढ़ बजे वह संडवाचंद्रिका के तिवारीपुर व छतरपुर गांव के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिवारीपुर में पड़ताल के दौरान पाया गया कि डेढ़ सौ ऐसे लोगों को शौचालय आवंटित किए गए हैं जो गांव में रहते ही नहीं हैं। छतरपुर में जर्जर शौचालय के नाम पर धनराशि निर्गत कर दी गई। इस पर उप निदेशक ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने डीपीआरओ को जांच कराकर रिकवरी करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed