फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Today is the last day of election noise, campaigning will end at 5 pm

चुनाव के शोर का अंतिम दिन, आज शाम पांच बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार

Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of election noise, campaigning will end at 5 pm
चुनाव के शोर का आज अंतिम दिन हैं। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार पर विराम लग जाएगा। प्रत्याशियों ने रोड शो के माध्यम से मतदाताओं पर प्रभाव डालने की तैयारी है। शहर में भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में रवि किशन और रामपुरखास के लालगंज में प्रियंका गांधी रोड शो करके कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्र उर्फ मोना के लिए वोट मांगेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कूदने वाले प्रत्याशियों के प्रचार का शोर शुक्रवार की शाम पांच बजे थम जाएगा। 48 घंटे पहले प्रचार पर रोक लगने से प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर जाकर अपना समर्थन जुटाएंगे। रोड शो के लिए अनुमति देने से कतराने वाले प्रशासनिक अफसरों ने बृहस्पतिवार को खुले मन से अनुमति देते रहे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरने रामपुर खास विधानसभा में आ रही हैं।
विज्ञापन

हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज से इंदिरा चौक तक रोड शो करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगी। इधर सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने रवि किशन आ रहे हैं। बसपा प्रत्याशी आशुतोष त्रिपाठी ने भी रोड शो के लिए अनुमति ली है। कुंडा और रानीगंज में भी रोड शोे के माध्यम से जनता का समर्थन हासिल करने के लिए प्रत्याशियों ने आरओ से अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
कटरामेदनीगंज स्थित एटीएल ग्राउंड से शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सातों विधानसभाओं के लिए अलग-अलग पंडाल बनाया गया है। जिसमें आरओ सहित सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। सुबह आठ बजे मतदानकार्मिकों को पहुंचने को कहा गया है।

अंथोनी में रहेगा रिजर्व कर्मचारियों का जमावड़ा
शहर के संत अंथोनी इंटर कॉलेज में विशेष रिजर्व कर्मचारियों का जमावड़ा रहेगा। यह कर्मचारी पोलिंग पार्टियों की रिजर्व पार्टी से अलग होंगे। एटीएल ग्राउंड पर कर्मचारियों की कमी होने पर अंथोनी में मौजूद रिजर्व कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed