फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tobacco use and stress increase the risk of oral cancer in women

Pratapgarh News: तंबाकू के प्रयोग और तनाव से महिलाओं में बढ़ रहा मुंह के कैंसर का खतरा

Fri, 08 Aug 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tobacco use and stress increase the risk of oral cancer in women
तंबाकू से बने पदार्थों के सेवन व लगातार तनाव से महिलाओं में मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में औसतन हर दिन दो से तीन महिलाएं मुंह के कैंसर से पीड़ित होकर पहुंच रही हैं। मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षणों से पीड़ित अधिकांश महिलाएं ग्रामीण अंचल की हैं।
विज्ञापन

महिलाओं में ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस (ओएसएमएफ) और ओरल लाइकेन प्लेनस (ओएलपी) बीमारी हो रही है। बीते छह महीने में मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में करीब 540 महिलाएं कैंसर के शुरुआती लक्षणों से पीड़ित होकर इलाज के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका कोटिया ने बताया कि तंबाकू के सेवन व लंबे तनाव के कारण ग्रामीण अंचल की महिलाओं में ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस और ओरल लाइकेन प्लेनस की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। हर दिन तीन महिलाएं इन बीमारियों से पीड़ित होकर दंत विभाग आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरल लाइकेन प्लेनस के कारण मुंह में सफेद व जालीदार धब्बे एवं दर्द या जलन महसूस हो सकती है। मसूड़ों पर इसका असर हो सकता है। जबकि ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस के कारण मुंह में जलन, मुंह सूखना और छाले जैसे लक्षण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed