फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   to get the home hanycaped

कुष्ठ रोगियों को मिलेगा पक्का आवास

Thu, 13 Dec 2018 12:29 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Thu, 13 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
to get the home hanycaped
प्रतापगढ़
शहर में जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के लोकार्पण समारोह में आए प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी कुष्ठ रोगियों के सिर पर अपनी छत होगी। उनके प्रस्ताव पर योगी सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि कु ष्ठ रोगियों की दशा बदले, उनके जीवन स्तर में भी सुधार आए, इसे ध्यान में रखकर उन्होंने कुष्ठ रोगियों को आवास देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा था। जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया। आगामी 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वह इसकी शुरुआत करेंगे। कुष्ठ रोगियों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व उन्होंने अखिलेश सरकार से कुष्ठ रोगियों को प्रतिमाह सहायता राशि देने के विषय में चर्चा की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश ने भी स्वीकृ ति प्रदान की थी। तब उन्होंने दो हजार देने की योजना बनाई थी, मगर मेरे प्रयास पर उन्होंने सहायता धनराशि को बढ़ाकर 2500 रुपये किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि दोनों ही व्यक्तित्व का जीवन अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास को समर्पित था।
विज्ञापन


सेवाभावना, दया, करुणा से उनका जीवन भरा था। हम सभी को उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वंचित समाज का दुख बांटना चाहिए। उनकी सेवा से बहुत संतुष्टि मिलती है। समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो परिवार व समाज से वंचित है। जिनका कोई सहारा नहीं है। उनकी सेवा के लिए आगे आना होगा। संचालन मनीषा मातनहेलिया ने किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष डा. शिवानी मातनहेलिया ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय  बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भदंत शांतिमित्र, गिरीशचंद्र मिश्र, पूर्व नपाध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, विधायक सदर संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, राज्य विश्वविद्यालय कुलपति राजेंद्र प्रसाद, अभय महाजन, समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ला, डीजीसी ग्रामसभा विवेक उपाध्याय, डा. प्रभात शर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवाभाव को पे्ररित करने वाले गीतों पर बजीं तालियां  
शहर के किशोरी सदर में जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल रामनाईक के स्वागत में संगीतकारों की टोली से एक से बढक़र एक गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें अधिकांश गीत देशप्रेम एवं सेवाभाव को प्रेरित करने वाले थे। पंडाल में उपस्थित लोगों ने कलाकारों के गीतों को खूब सराहा। उनके गीतों पर तालियां बजती रहीं।  

सेवाभाव ही होना चाहिए ट्रस्ट का उद्देश्य
जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आए राज्यपाल रामनाईक व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने ट्रस्ट की पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने ट्रस्ट के  उद्देश्यों पर चर्चा की। कहा कि समाजसेवा ही ट्रस्ट का उद्देश्य होना चाहिए।  


राज्यपाल रामनाईक ने राजनीतिक सफर को किया याद  
शहर के किशोरी सदन में आए राज्यपाल रामनाईक ने अपने राजनीतिक सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि 1978 में पहली बार वह चुनाव लड़े। जिसमें उन्होंने अच्छे मतों से जीत दर्ज की। मगर चुनाव के दौरान दो ऐसे पोलिंग बूथ थे, जिन पर महज दो व तीन मत उन्हें मिले। उन्होंने बताया कि एक बूथ पर कुष्ठरोगी मतदाताओं की संख्या ज्यादा थी तो दूसरे पर मछुआरों की। समीक्षा कराने के बाद वोट न देने की वास्तविकता जानी। इसके बाद उनके जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed