फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   to englisFiring on the drug dealer, the miscreants ran away after looting ten thousand

Pratapgarh News: दवा दुकानदार पर फायरिंग, दस हजार लूटकर भागे बदमाश

Fri, 14 Apr 2023 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 14 Apr 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
to englisFiring on the drug dealer, the miscreants ran away after looting ten thousand
मेडिकल काॅलेज परिसर की पुलिस चौकी के पास शुक्रवार भोर हुई घटना, हिस्ट्रीशीटर बताए गए आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के ठीक पीछे दवा दुकानदार पर बाइक से पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर कर दस हजार रुपए काउंटर से लूट लिए। पीड़ित ने लुटेरों की पहचान कर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पल्टन बाजार मोहल्ले में रहने वाले वाले मोहम्मद हकीम की मेडिकल कॉलेज गेट के समीप दवा की दुकान है। शुक्रवार भोर करीब पांच बजे वह अकेले दुकान पर मौजूद था। बाइक से पहुंचे दो नकाबपोश बदमाश काउंटर से रुपये निकालने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी फायरिंग कर भाग निकले। दुकानदार हकीम भाग पुलिस चौकी पहुंचा। पीड़ित के अनुसार बदमाशों में शामिल एक आरोपी को वह पहचानता है। वह बेगम वार्ड मोहल्ले का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस मेडिकल एजेंसी की सीसीटीवी की जांच कर पीड़ित को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी संग पत्नी कर रही मारपीट, शिकायत पर केस दर्ज

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के रूपापुर मोहल्ले में रहने वाले पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रीता गुप्ता तथा प्रेमी अविनाश मिश्रा पर मारपीट तथा धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पति के अनुसार उसकी पत्नी रीता से आरोपी का प्रेम संबंध है। मामले का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बीती 21 मार्च को उसे घर में पीटा और जान से मारने की धमकी दी।


इधर, चिलबिला के अभिषेक सिंह ने कंधई के यहियापुर गांव के अरशद, मालिक व जसीन पर मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित अभिषेक ने पुलिस को बताया कि बीते 12 अप्रैल को आरोपियों ने भुपियामऊ चौराहे के पास रंजिश की वजह से उसे पीटा और तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed