फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   To avenge father's murder, sons killed SP booth in-charge

Pratapgarh News: पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटों ने ली सपा बूथ प्रभारी की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
To avenge father's murder, sons killed SP booth in-charge
मानधाता के हैंसी चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम शिवरा निवासी सपा बूथ प्रभारी मोहम्मद शमीम की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद आरोपी दो भाइयों ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया है। गम व गुस्से के बीच शुक्रवार को परिजनों ने जनाजे को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी बाजार में बृहस्पतिवार की शाम सपा बूथ प्रभारी मोहम्मद शमीम की गोली मारकर हत्या से इलाके में खौफ का माहौल है। पिता की हत्या के मामले में बेटे समीर की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के दिलशाद, फुल्लू, मोबीन व जेठवारा थाना क्षेत्र के मनेहू निवासी दिलावर और कैफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हमलावरों के दो बाइक से आने की बात समीर ने कही है। रात भर पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश देते हुए अंतू थाना क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी बरामद कर लिया। मृतक के घर पहुंच रहे रिश्तेदारों का कहना था कि वर्ष 2004 में जुबैर की हत्या में मृतक शमीम आरोपी थे। ऐसे में मौका पाकर पिता जुबैर की हत्या का बदला लेने के लिए उसके बेटों दिलशाद व फुल्लू ने रिश्तेदारों संग मिलकर सरेबाजार शमीम की गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हैंसी चौराहे पर सन्नाटा पसरा रहा। चौराहे के आसपास की दुकानें पूरी तरह से बंद थीं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पिता के साये से महरूम हो चुके बेटे समीर, बेटी शहिस्ता व दर्शिता को रिश्तेदार संभालते रहे। पत्नी अंदरुन निशा रोते हुए बेसुध हो जाती रही। परिजन सीओ विनय प्रभाकर व थानाध्यक्ष से मृतक के बेटे समीर की सुरक्षा की मांग करते रहे।
सीओ ने उसकी सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद शाम छह बजे गांव स्थित कब्रिस्तान में जनाजे को सुुपुर्दे खाक किया जा सका। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कुछ संदिग्धों को पुलिस टीम उठाकर पूछताछ कर रही है।



हैंसी बाजार में पहले भी हो चुकी है हत्या
मानधाता के हैंसी चौराहे पर जून 2023 में मानधाता के मिश्रपुर मुर्तिहा निवासी रोशन खान (30) की दोस्तों के साथ बात करते समय गोली मारकर हत्या हो चुकी है। बाइक सवार हत्यारों ने उसे दौड़ाकर गोली मारी थी। इसके अलावा भी जानलेवा हमला, हत्या व फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना था कि जिस तरह पुलिस आज सक्रिय है। काश ऐसा हर दिन होता तो शायद घटना न घटती। लोगों ने पुलिस बूथ संचालित करने की मांग भी की।


भाइयों के पहुंचने पर मची चीत्कार
सपा बूथ प्रभारी शमीम की हत्या की खबर मिलने के बाद मुंबई में रहने वाले भाई वसीम, रियासत के साथ शकीब शुक्रवार को घर पहुंचे। उनके पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। यह देख वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा।


सीने, सिर व गले में मारी थी तीन गोली, मिली बुलेट
सपा बूथ प्रभारी मोहम्मद शमीम की हत्या करने वालों ने करीब से उसे तीन गोली मारी थी। उसकी मौत की कोई शंका न रहे, इसलिए हत्यारोपियों ने एक गोली सीने में तो दूसरी सिर और तीसरी गोली गले में मारी थी। तीनों बुलेट उसके शरीर में फंसी मिली। रात में ही शव का एक्सरे कराया गया था। जिसे पोस्टमार्टम के दौरान निकाला गया।



पड़ोसियों की ललकार से खार खाए सौतेले भाइयों ने घटना को दिया अंजाम
मानधाता के शिवरा से लेकर हैंसी चौराहे से लेकर आसपास के गांवों में शमीम की हत्या को लेकर ही हर कोई चर्चा करता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोसी से जमीन के मामले को लेकर विवाद दिलशाद व दिल्लू का विवाद चल रहा था। सप्ताह भर पहले कहासुनी के दौरान पड़ोसियों ने दोनों को ललकारते हुए कहा कि पहले पिता जुबैर की हत्या का बदला ले लो। फिर उनसे मुकाबला करने आना। यह बात तीर की तरह दोनों सौतेले भाइयों को चुभ गई। पड़ोसियों की ललकार के चलते दोनों ने शमीम का कत्ल करने की ठाना था। आरोपियों के घरों पर सन्नाटा पसरा था। न तो महिला थीं और न ही पुरुष। केवल घर के बाहर मवेशी ही बंधे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed