फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   To 36 hours without water, half the city

36 घंटे बगैर पानी के रहा आधा शहर

Tue, 24 Mar 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 24 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
To 36 hours without water, half the city
बिजली विभाग के ठेकेदारों की घोर लापरवाही आधे शहर के लिए मुसीबत बन गई। बगैर बिजली 36 घंटे जलापूर्ति ठप रही। हजाराें लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। नगर पालिका का पानी टैंकर भी लोगों की जरूरत पूरी नहीं कर सका। दूरदराज स्थित हैंडपंपों पर लोग पानी के लिए घंटों कतार में खड़े रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत नवरात्र व्रत रखने वाले भक्तों को हुई।
विज्ञापन


बिन पानी लोग परेशान रहे और बिजली विभाग चैन की बंशी बजाता रहा। बताते हैं कि बिजली विभाग का ठेकेदार बाबागंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कुछ खंभों पर काम करा रहा है। वह बगैर पूर्व में सूचना दिए आपूर्ति ठप करा कर खंभों का तार उतार दिया। लोगों की जरूरत की फिक्र किए बगैर लापरवाही के साथ कच्छप गति से काम कर रहा है। उसकी इसी लापरवाही का दंश आधे शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार सुबह से गई बिजली मंगलवार रात 9 बजे तक चालू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


 बिजली न होने से सदर चौराहा क्षेत्र का पूरा इलाका, तेलिया चौराहा, बेल्हा देवी धाम, शिवपुरी, बाबागंज, चौक सहित आधे शहर के मुहल्लों में जलापूर्ति नहीं हुई। मंगलवार को 36 घंटे बीत गए और पानी तो दूर बिजली सप्लाई तक नहीं शुरू हुई थी। लगातार 36 घंटे आपूर्ति न होने से लोगों के घरों में लगी पानी की टंकियां भी सूख गईं। ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। जो सही भी हैं उन पर बाल्टी लेकर लोग कतार में घंटों खड़े रहे। पानी न होने से नवरात्र व्रत रखने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। खबर मिलने के बाद भी बिजली विभाग सोता रहा। टैंकर से मोहल्लों में पर्याप्त पानी पहुंचाने में नगर पालिका फ्लाप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed