फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tiranga hoisted with pride

शान से फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

Fri, 16 Aug 2019 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
tiranga hoisted with pride
स्वतंत्रता दिवस पर वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में देशगीत पर प्रस्तुति देत? - फोटो : PRATAPGARH
गुरुवार को जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों व गैर सरकारी संस्थानों में विविध कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित हुए। जगह-जगह जुलूस निकाले गए, देशभक्ति गीतों पर बच्चे जमकर थिरके। दिनभर वंदेमारतम व भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। देर शाम तक कार्यक्रमों का दौर चला।
विज्ञापन

73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज हम देश का सबसे बड़ा उत्सव मना रहे हैं। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा मनमोहक गीत की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, राहुल यादव, विवेक उपाध्याय, निर्झर प्रतापगढ़ी सहित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन केडी त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक में उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ध्वजारोपण कर आजादी का जश्र मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद संगमलाल गुप्ता ने ध्वजारोपण कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमें सभी शहीद देशभक्तों को नमन करना चाहिए, जिनके बूते हमें आजादी मिली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, जिलामंत्री संजय सोनी, रामशंकर जायसवाल, मंजीत सिंह, लखन बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र पूरे पितई में भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने आजादी के मायने समझाए। कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि देश के विकास में अपना योगदान दें। इस अवसर पर डा. एलपी शर्मा, विशिष्ट अतिथि डा. आरपी सिंह, डा. मनोज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसी तरह गौरवशाली सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्नल राघवराम पांडेय व संचालन ओंकारनाथ शर्मा ने किया।
स्टेडियम में हुई दौड़ प्रतियोगिता
स्वतंत्रता दिवस पर शहर स्थित स्टेडियम में 5000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रथम स्थान शाहरुख खान, द्वितीय इंदर, तृतीय स्थान वीरेंद्र पटेल, चतुर्थ स्थान शैलेंद्र विश्वकर्मा, पंचम स्थान वीरेंद्र शर्मा ने प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में सभी को सम्मानित किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा कुमारी फातिमा जौहर को बालिका सुरक्षा महिला सशक्तिकरण, जल संचयन पेटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डीएम ने सम्मानित किया।
स्कूल- कालेजों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
शहर के वीएस मेमेारियल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान वंदेमातरम व भारत माता की जय के नारे लगाए। निदेशक राकेश सिंह एवं निर्देशिका अलका सिंह ने आजादी के मायने समझाए। शहर के एमडीपीजी कालेज में प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। पीबीपीजी कालेज में प्राचार्य डा. बृजभानु प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। बीएसएस एकेडमी फुलवरिया में विनोद सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मदरसा दारूल उलूम गुलशने मदीना पल्टन बाजार में मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय जहनईपुर में प्रधानाध्यापिका प्राची पांडेय ने ध्वजारोपण किया। सेंट जेवियर्स स्कूल जोगापुर में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के महत्व बताए।

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में निकली स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी।

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में निकली स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी।- फोटो : PRATAPGARH

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रगान करती छात्राएं।

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रगान करती छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed