फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tiny branch operator shot, looted in Pratapgarh

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में टाइनी शाखा संचालक को गोली मारी, लूटपाट

Sun, 07 Jul 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jul 2024 11:04 PM IST
सार

समसपुर के छोटी बहरिया निवासी चंदन दुबे अहिबरनपुर में एसबीआई की टाइनी शाखा चलाते हैं। रविवार को देर शाम काम समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपने घर आ रहे थे। बड़ी बहरिया के करीब पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें पिस्टल से गोली मार दी, जो उनकी पीठ में लगी। बाइक से गिरते ही उनकी जेब से 50 हजार रुपये लूटकर बदमाश भाग निकले।

विज्ञापन
Tiny branch operator shot, looted in Pratapgarh
गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हथिगवां थाना क्षेत्र के बड़ी बहरिया के करीब रविवार की रात तीन बदमाशों ने एसबीआई की टाइनी शाखा संचालक चंदन दुबे (30) को गोली मारकर लूटपाट की। घायल की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। बदमाश पकड़े नहीं जा सके। पुलिस ने लूट की घटना से इन्कार किया है।

विज्ञापन


समसपुर के छोटी बहरिया निवासी चंदन दुबे अहिबरनपुर में एसबीआई की टाइनी शाखा चलाते हैं। रविवार को देर शाम काम समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपने घर आ रहे थे। बड़ी बहरिया के करीब पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें पिस्टल से गोली मार दी, जो उनकी पीठ में लगी। बाइक से गिरते ही उनकी जेब से 50 हजार रुपये लूटकर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


घायल चंदन गांव के ही छोटेलाल के घर पहुंचे और खुद को गोली लगने की जानकारी दी। शोरशराबा सुनकर गांव के लोगों संग परिजन पहुंच गए। उपचार के लिए उन्हें सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। बेहोशी की दशा में वह बोल नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथिगवां थानाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। रुपये लूटने की बात गलत है। बैग, लैपटॉप व मोबाइल सुरक्षित मिला है। तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed