फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ticket for 590, policemen recovered up to one thousand

टिकट 590 का, पुलिसकर्मियों ने एक हजार तक वसूले

Thu, 07 May 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ticket for 590, policemen recovered up to one thousand
Ticket for 590, policemen recovered up to one thousand
टिकट 590 का, पुलिसकर्मियों ने एक हजार तक वसूले
विज्ञापन

गुजरात से लौटे श्रमिकों ने लगाया आरोप, साबरमती रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने की मनमानी
कोच में सवार होने से पहले श्रमिकों को पुलिसकर्मी दे रहे थे सफर का टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। गुजरात के अलग-अलग इलाकों से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे मजदूरों ने आरोप लगाया कि कि साबरमती स्टेशन पर उनसे टिकट के 590 रुपये के बजाए पुलिसकर्मियों ने सात-आठ सौ से लेकर एक हजार रुपये तक वसूले। वहां की पुलिस ने कतार में लगे श्रमिकों को टिकट देने में खूब मनमानी की। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मरता क्या न करता, इसलिए सभी घर आने के लिए उनकी डिमांड पूरी कर टिकट लेते रहे।

मजदूरों ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही लोगों ने स्टेशन पर कतार लगा ली थी। साबरमती से ट्रेन से प्रतापगढ़ पहुंचे जनपद के सरसी निवासी महेंद्र सिंह, सुशील सिंह, प्रदीप ने बताया कि ट्रेन पकड़ने के लिए बहुत से लोग साबरमती स्टेशन पहुंचे थे। यहां प्लेटफार्म पर जाने के लिए पुलिसकर्मी लाइन लगवा रहे थे। पुलिसकर्मी ही मजदूरों को टिकट भी दे रहे थे। वहां की सारी व्यवस्था उन्हीं के पास थी। लाइन में लगे सभी लोगों को वही टिकट दे रहे थे। 590 रुपये के टिकट के लिए श्रमिकों से सात सौ से हजार रुपये तक वसूल किए गए। पैसे देने के बाद ही लोगों को ट्रेन के कोच में बैठने के लिए भेजा जा रहा था। मिर्जापुर के रहने वाले रविशंकर, दाऊ, इंद्रजीत चौहान व मऊ के रहने अखिलेश पांडेय ने बताया कि साबरमती रेलवे स्टेशन पर केवल पुलिस का सिक्का चलता था। जो रुपये डिमांड के अनुरुप न देता उसे लाइन से हटा दिया जा रहा था। उन लोगों से भी एक हजार से लेकर सात सौ रुपये तक वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed