फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   three teacher suspended

बतियाती मिलीं तीन शिक्षिकाओं पर गिरी गाज

Sun, 17 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 17 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बीएसए के औचक निरीक्षण में बाबागंज ब्लाक के पूरेखानदेव में आपस में बतियाती मिलीं तीन शिक्षिकाओं पर गाज गिरी है। जबकि लक्ष्मणपुर के अमरौना में एमडीएम में फर्जी बच्चों का नाम चढ़ाने पर हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। बाबागंज और कुंडा इलाके में शनिवार को औचक स्कूलों में व्यापक गड़बड़ी मिली है। बीएसए शनिवार को लक्ष्मणपुर ब्लाक के प्राइमरी स्कूल अमरौना देखने पहुंचे तो हेडमास्टर विनोद कुमार और सहायक अध्यापिका मंजूलता गौतम गायब मिलीं। रजिस्टर देखने में एमडीएम में उपस्थित बच्चों से अधिक संख्या दर्ज करने पर हेडमास्टर को निलंबित करते हुए सहायक अध्यापिका के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। बाबागंज ब्लाक के प्राइमरी स्कूल पूरेखानदेव में जब बीएसए पहुंचे तो शिक्षिका मीरा कुमारी, सुनीता पांडेय, संगीता सरोज आपस में बतियाती मिलीं। स्कूल में नामांकित 132 बच्चों के सापेक्ष मात्र 17 उपस्थित मिले।
विज्ञापन


अध्यापिकाओं को फटकार लगाते हुए कहा कि स्कूल पढ़ाने के लिए आती हैं या पंचायत करने। बीएसए ने तीनों अध्यापिकाओं के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। इसी स्कूल के हेडमास्टर इंद्रदेव मौर्य यहां संबंद्ध थे। बीएसए ने तुरंत तैनाती स्थल प्राइमरी स्कूल बधावत भेज दिया। मिडिल स्कूल डीहबलई में नामांकित 48 बच्चों में मात्र 4 उपस्थित मिले। हेडमास्टर श्रीकृष्ण और संतलाल को चेतावनी दी गई। स्कूल से गायब राकेश कुमार यादव का एक दिन वेतन काटने का आदेश दिया है। प्राइमरी स्कूल जगापुर में प्रधानाध्यापिका सरिता देवी के अनुपस्थित बच्चों के कालम में बिंदी लगाने पर वेतन आहरण पर रोक लगा दी।  कुंडा ब्लाक के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नामांकित 52 बच्चों में सिर्फ आठ मिले। बीएसए ने अनुदेशक बबिता, कीर्ति गुप्ता, आशीष कुमार के मानदेय भुगतान पर रोक लगाते हुए बच्चों की संख्या 101 करने का निर्देश दिया। विद्यालय के आसपास गंदगी होने पर हेडमास्टर आशा पांडेय के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। एबीआरसी जयराम यादव को बुलाकर अविलंब साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed