{"_id":"578a816a4f1c1b0f2013df61","slug":"three-teacher-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बतियाती मिलीं तीन शिक्षिकाओं पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बतियाती मिलीं तीन शिक्षिकाओं पर गिरी गाज
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए के औचक निरीक्षण में बाबागंज ब्लाक के पूरेखानदेव में आपस में बतियाती मिलीं तीन शिक्षिकाओं पर गाज गिरी है। जबकि लक्ष्मणपुर के अमरौना में एमडीएम में फर्जी बच्चों का नाम चढ़ाने पर हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। बाबागंज और कुंडा इलाके में शनिवार को औचक स्कूलों में व्यापक गड़बड़ी मिली है। बीएसए शनिवार को लक्ष्मणपुर ब्लाक के प्राइमरी स्कूल अमरौना देखने पहुंचे तो हेडमास्टर विनोद कुमार और सहायक अध्यापिका मंजूलता गौतम गायब मिलीं। रजिस्टर देखने में एमडीएम में उपस्थित बच्चों से अधिक संख्या दर्ज करने पर हेडमास्टर को निलंबित करते हुए सहायक अध्यापिका के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। बाबागंज ब्लाक के प्राइमरी स्कूल पूरेखानदेव में जब बीएसए पहुंचे तो शिक्षिका मीरा कुमारी, सुनीता पांडेय, संगीता सरोज आपस में बतियाती मिलीं। स्कूल में नामांकित 132 बच्चों के सापेक्ष मात्र 17 उपस्थित मिले।
अध्यापिकाओं को फटकार लगाते हुए कहा कि स्कूल पढ़ाने के लिए आती हैं या पंचायत करने। बीएसए ने तीनों अध्यापिकाओं के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। इसी स्कूल के हेडमास्टर इंद्रदेव मौर्य यहां संबंद्ध थे। बीएसए ने तुरंत तैनाती स्थल प्राइमरी स्कूल बधावत भेज दिया। मिडिल स्कूल डीहबलई में नामांकित 48 बच्चों में मात्र 4 उपस्थित मिले। हेडमास्टर श्रीकृष्ण और संतलाल को चेतावनी दी गई। स्कूल से गायब राकेश कुमार यादव का एक दिन वेतन काटने का आदेश दिया है। प्राइमरी स्कूल जगापुर में प्रधानाध्यापिका सरिता देवी के अनुपस्थित बच्चों के कालम में बिंदी लगाने पर वेतन आहरण पर रोक लगा दी। कुंडा ब्लाक के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नामांकित 52 बच्चों में सिर्फ आठ मिले। बीएसए ने अनुदेशक बबिता, कीर्ति गुप्ता, आशीष कुमार के मानदेय भुगतान पर रोक लगाते हुए बच्चों की संख्या 101 करने का निर्देश दिया। विद्यालय के आसपास गंदगी होने पर हेडमास्टर आशा पांडेय के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। एबीआरसी जयराम यादव को बुलाकर अविलंब साफ-सफाई का निर्देश दिया।