फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three robbers arrested with bomb, money and mobile recovered

Pratapgarh News: तीन लुटेरे बम के साथ गिरफ्तार, रुपये व मोबाइल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested with bomb, money and mobile recovered
कोतवाली देहात में आइसक्रीम बेचकर लौट रहे लोगों को शिकार बनाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से लूटे गए 2200 रुपये, दो मोबाइल, तमंचा और पांच बम बरामद हुए।
विज्ञापन

पकड़े गए बड़नपुर बेलखराम निवासी संदीप सिंह, रूपापुर निवासी हिमांशु पांडेय व टक्करगंज निवासी संदीप सोनी के पास से बिना नंबर की पल्सर बाइक भी एटीएल मैदान से बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विनीत उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश लूट छिनैती करते हैं। मंगलवार रात बड़नपुर पुलिया के पास से दो आइसक्रीम बेचने वालों से लूट की थी। बदमाशों पर प्रयागराज व नगर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



बम के साथ पकड़ा गया चोरी का आरोपी
अंतू के किठावर चौकी प्रभारी शुभनाथ साहनी ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी तिवारीपुर पूरबगांव निवासी रवि पांडेय को बुधवार की रात पकड़ लिया। उसके पास से दो लोहे की पाइप, एक टिन की चादर व पांच बम बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे के लिए 27 मार्च को चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed