{"_id":"646e1c98b7596da8fd0a97e8","slug":"three-policemen-suspended-for-negligence-in-the-security-of-the-court-pratapgarh-news-c-3-1-138285-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कोर्ट की सुरक्षा में लापरवाह तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कोर्ट की सुरक्षा में लापरवाह तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Wed, 24 May 2023 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 24 May 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कोर्ट की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के मामले की जांच पूरी होने के बाद एस1पी सतपाल अंतिल ने तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। अभी जांच प्रक्रिया जारी है, ऐसे में कई अन्य पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। इधर, कोर्ट के दो गेटों पर पचास सिपाही पीएसी के जवानों संग तैनात हैं।
सोमवार की सुबह पेशी के बाद सिपाही संग लॉकअप में जा रहे दुराचार के आरोपी अटल बिहारी पर उसके कथित रिश्तेदार ने चाकू से हमला किया था। इसमें सिपाही कृष्णकुमार राय भी घायल हो गया था। आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच कर रहे सीओ तथा एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सिपाही सुरेश, संजय, सानेद को बुधवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
अभी कार्रवाई की जद में कई अन्य पुलिसकर्मी भी आ सकते हैं। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट में कुल छह पुलिसकर्मी घटना के समय लापरवाही में दोषी मिले हैं। कोर्ट परिसर के पहले व दूसरे गेट पर पीएसी के जवानों सहित कुल पचास सिपाही तैनात किए गए हैं। सुबह कोर्ट में प्रवेश के दौरान अब वादकारियों की सघन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, प्रवेश करने वाले अधिवक्ता तथा कर्मचारी पहचान पत्र लगाकर आ रहे हैं। कोर्ट परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। सीसीटीवी कंट्रोलरूम में एक दरोगा तथा पांच सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है।