फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three people injured by pickup overturning died during treatment

पिकअप पलटने से घायल तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत

Sun, 12 Jan 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three people injured by pickup overturning died during treatment
बाघराय। अंत्येष्टि से लौट रही पिकअप पलट जाने से 12 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी को सीएचसी बाघराय पहुंचाया, जहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। प्रयागराज में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। इसकी सूचना घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी गुड्डू सरोज की शुक्रवार की भोर में मौत हो गई थी। परिजनों के साथ ही ग्रामीण उसकी अंत्येष्टि के लिए पिकअप गाड़ी से श्रृंगवेरपुर गए थे। लौटते समय क्षेत्र के लोसनापुर के पास गाड़ी का एक्सल टूट गया। इससे गाड़ी फिसलते हुए पलट गई थी। इसमें गांव के ही एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज एसआरएन में देर रात इलाज के दौरान ही बृजलाल उर्फ ढनगू (56) पुत्र गया प्रसाद, डब्लू (17) पुत्र बड़ेलाल सरोज की सांसे थम गईं। इसके साथ ही शनिवार को इलाज के दौरान परशुराम उर्फ परसू (50) पुत्र रामस्वरूप की भी मौत हो गई। इसकी सूचना महाराजपुर गांव पहुंची तो गांव में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों में बृजलाल की पत्नी उतरहिन की भी मौत हो चुकी है। इसके चलते उसके एक पुत्र राजेश, पुत्री खुशी, नीलम अनाथ हो गए हैं। तीनों शवों का पोस्टमार्टम प्रयागराज में होगा। देर शाम तक परिजन शव आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed