फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three killed, 456 new infected including Naib Tehsildar of Kunda

तीन की मौत, कुंडा के नायब तहसीलदार समेत 456 नए संक्रमित

Sat, 24 Apr 2021 10:13 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Three killed, 456 new infected including Naib Tehsildar of Kunda
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्री का कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। शनिवार को 24 घंटे के भीतर शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 456 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पाजिटिव मिले ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8732 पहुंच गई है। इनमें से 6395 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं। 2253 लोगों का इलाज चल रहा है। कोविड एलटू अस्पताल में 32 लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन

हथिगवां स्थित एक इंटर कॉलेज के शिक्षक व कुंडा के असकरनपुर के निवर्तमान प्रधान और सरियावां के निवर्तमान प्रधान कोरोना संक्रमित हो गए थे। तीनों लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, शहर के अष्टभुजानगर के रहने वाले एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्टेशन रोड की महिला, कुंडा के नायब तहसीलदार भानु सिंह जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पुराना कुंडा की युवती, रहवई का युवक, कुंडा के शुकलान गांव के पांच लोगों समेत 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी एक शिक्षक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पट्टी में एक, लालगंज में 7 और संडवाचंद्रिका सीएचसी में 5 लोगों संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

एलटू में युवक की मौत, सीएमओ कर रहे इनकार
इलाज के दौरान एलटू अस्पताल में शनिवार दोपहर कोरोना पॉजिटिव युवक ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पैक कर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। हालांकि सीएमओ इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों के परिजनों की नहीं हो रही जांच
कोरोना संक्रमित मिलने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य विभाग जांच कराना उचित नहीं समझ रहा है। इससे संक्रमित के साथ उसके परिवार व पास-पड़ोस के लोग सहमे हुए हैं। कई लोगों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से की, मगर इसके बाद हालात जस के तस हैं।

संक्रमितों के घर नहीं कराया जा रहा सैनिटाइजेशन
कोरोना संक्रमितों के घरों में सैनिटाइजेशन नहीं कराया जा रहा है। इससे दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कागज पर संक्रमित मरीजों के घरों को सैनिटाइज करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed