फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three including woman died in road accidents

Pratapgarh News: हादसों में तीन की मौत

Sat, 03 Dec 2022 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three including woman died in road accidents
Three including woman died in road accidents
जिले में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके की औपचारिकताओं को पूरा कर शव कब्जे में लिए। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को भी खबर दी गई। लोग रोते-बिलखते पहुंचे थे।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला गांव में निवासी शमशेर पटेल (45) शुक्रवार की रात लोडर मैजिक पर सामान लादकर घर की ओर जा रहा था। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर भिखनापुर गजेहड़ा जंगल के करीब मवेशी से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर मैजिक पलट गई। जिससे चालक शमशेर की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कधंई थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव का दिग्विजय यादव (26) शनिवार को अपने चचेरे भांजे विनैका निवासी विशाल यादव (23) के साथ बिजहरा गांव के नीरज यादव की बारात में शामिल होने देवसरा थाना क्षेत्र के महुली माधवगंज गया था। देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। देवसरा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के मिडिल स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गड्ढे में जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही दिग्विजय की मौत हो गई। रात काफी होने के चलते किसी की उन पर नजर नहीं पड़ी। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल विशाल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जानकारी मिलने पर बदहवास मृतक के बड़े भाई अजय यादव व बहन रेखा यादव और मनीषा , पिता सूर्यनारायण मौके पर पहुंचे।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की गई जान
नवाबगंज थाना क्षेत्र के किसनदासपुर निवासी आशा देवी (55) शनिवार की शाम अपने पति राम प्रताप विश्वकर्मा के साथ बाइक से डेरवा रिश्तेदारी जा रही थी। लालगंज कोतवाली के बिहारीगंज भगौतीगंज में सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सड़क पर गिरी आशा देवी ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं। जबकि पति दूसरी ओर गिर गया।

घटनास्थल पर ही आशा की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। महिला की मौत की जानकारी पर वहां भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे कुछ देर के लिए डेरवा-जलेशरगंज मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। लोग नाराजगी जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed