{"_id":"6314b3a3cdb07776b14a2a83","slug":"three-girls-including-real-sisters-who-left-for-home-from-school-disappeared-pratapgarh-news-ald340811374","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से छुट्टी के बाद घर को निकलीं हाईस्कूल की तीन छात्राएं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से छुट्टी के बाद घर को निकलीं हाईस्कूल की तीन छात्राएं लापता
विज्ञापन
Three girls, including real sisters, who left for home from school, disappeared
रानीगंज इलाके में शनिवार दोपहर स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर जा रहीं सगी बहनों समेत हाईस्कूल की तीन छात्राएं लापता हो गईं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने प्रयागराज के एक युवक व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस प्रयागराज के ढोकरी सैदाबाद से एक स्कार्पियो सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रानीगंज के रामापुर महोथरी गांव की रहने वाली सगी बहनें और जयरामपुर गांव की 17 वर्षीय किशोरी जयरामपुर गांव स्थित रामकृपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा हैं।
शनिवार को दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों घर के लिए निकलीं। शाम चार बजे तक तीनों घर नहीं पहुंचीं। इससे परिवारीजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर छात्राओं का अपहरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि एक युवक व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छात्राओं की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस प्रयागराज के सैदाबाद ढोकरी गांव से एक स्कार्पियो समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जयरामपुर गांव में रिश्तेदार के घर ठहरे युवक पर शक
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में प्रयागराज के सैदाबाद के रहने वाले उत्तम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार, आरोपी करीब 20 दिन पहले जयरामपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। शनिवार से वह भी गायब है। आरोपी को रिश्तेदार के घर छोड़ने स्कार्पियो से कुछ लोग 20 दिन पहले आए थे।
वर्जन
मेरे कॉलेज में शनिवार को 2.30 छुट्टी होने के बाद सभी छात्राएं घर गई थीं। रास्ते से कहां गईं, मुझे जानकारी नहीं है। अशोक कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य, रामकृपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज