{"_id":"5fe8e15b8ebc3e08c216164e","slug":"three-assassins-of-property-dealer-arrested-by-police-pratapgarh-news-ald295157472","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े प्रापर्टी डीलर के तीन हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े प्रापर्टी डीलर के तीन हत्यारोपी
विज्ञापन
Three assassins of property dealer arrested by police
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के दहिलामऊ मारुत नगर में सात माह पहले अंधाधुंध फायरिंग और प्रापर्टी डीलर की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त असलहे भी बरामद किए हैं। फायरिंग में दोनों पक्ष के लोगों को गोली लगी थी।
नगर कोतवाली केे मारुत नगर दहिलामऊ में आठ मई को राम प्रसाद पांडेय निवासी बराछा व दूसरे पक्ष के सर्वेश तिवारी के बीच प्रापर्टी के लेनदेन के विवाद में जमकर फायरिंग हुई थी। गोली लगने से प्रापर्टी डीलर राम प्रसाद की मौत हो गई थी। जबकि मृतक व दूसरे पक्ष के अन्य लोगों को भी गोली लगी थी। इस मामले में पांच लोगों को जेल भेजा जा चुका है। नगर कोतवाली विपिन सिंह ने शनिवार की रात गश्त के दौरान पूरे मोहन से हत्या में फरार चल रहे अमरीश मिश्रा पुत्र भवानी दयाल मिश्रा निवासी रामनगर अठगवां, राजकुमार मौर्या पुत्र नंदलाल मौर्या निवासी मटियाना व रवि सिंह पुत्र रमेश प्रताप सिंह निवासी भुआलपुर नगर कोतवाली को दबोच लिया। उनके पास से एक बंदूक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए हत्यारोपियों ने बताया कि बरामद हथियारों से उन लोगों ने फायरिंग की थी। जिसमें राम प्रसाद पांडेय की मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
जानलेवा हमले के आरोपी को दबोचा
प्रतापगढ़। जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने शनिवार की रात जानलेवा हमले के फरार आरोपी अमजद पुत्र शकूर निवासी आजाद नगर को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद करते हुए जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
दो के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई
प्रतापगढ़। रानीगंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने अरुण कुमार सिंह उर्फ अनवर पुत्र राम सजीवन निवासी कसेरुआ कला व इसरत पुत्र कमर अली निवासी रामपुर आधारगंज रानीगंज के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। महेशगंज व पट्टी पुलिस ने तीन गैंग लूट, गोकशी, शराब तस्करी में पंजीकृत किया है। संवाद