{"_id":"6585f25778ddc58b030ce825","slug":"threatened-and-set-fire-to-the-medicine-shop-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-9475-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: धमकी देकर दवा की दुकान में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: धमकी देकर दवा की दुकान में लगा दी आग
Sat, 23 Dec 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
धमकी देने के बाद अराजकतत्वों ने कंपनी गार्डेन के पास दवा की दुकान में आग लगा दी। आरोपी दुकान में रखे तीन हजार रुपये और लैपटाॅप उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ शिकायत पुलिस से की है।
शहर के दहिलामऊ निवासी बृजेश साहू की कंपनी गार्डेन के पास नगर पालिका मार्केट में दवा की दुकान है। उनका आरोप है कि 20 दिसंबर की रात शहर के एक युवक ने धमकी दी कि सुबह दुकान नहीं खोल पाओगे। बृहस्पतिवार की रात दुकान का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये और लैपटाॅप चोरी करने के बाद आग लगा दी गई।
दुकान में आग लगने की सूचना बगल रहने वाले युवक ने दी। वह बृजेश वहां पहुंचे तो दुकान का शटर आधा खुला था। दुकान में रखी दवाएं और फर्नीचर जल रहा था। आसपास के लोगों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन कीमती दवाएं जल गईं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल के बाद लौट गई।
विज्ञापन
पीड़ित ने धमकी देने वाले युवक के खिलाफ दुकान में आग लगाने और चोरी करने की तहरीर दी है। शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हैं घटना की जांच की जा रही है।