{"_id":"66b6ba247e1f23edcf0cc6be","slug":"thousands-of-bsnl-consumers-troubled-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-122382-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: केबल कटने से बीएसएनएल के हजारों उपभोक्ता दो दिन से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: केबल कटने से बीएसएनएल के हजारों उपभोक्ता दो दिन से परेशान
Sat, 10 Aug 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
ओएफसी केबल कटने से बीएसएनएल के सिम का प्रयोग करने वाले हजारों उपभोक्ता दो दिन से हलाकान हैं। उनका आरोप है कि अफसरों की लापरवाही के चलते केबल नहीं जुड़ सकी, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताया है।
लालगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत करीब डेढ़ दर्जन बीएसएनएल के बीटीएस लगे हैं। जिससे इस इलाके के हजारों मोबाइल धारक बीएसएनएल की सिम प्रयोग करते हैं। लेकिन बृहस्पतिवार की शाम लीलापुर के महकनी गांव के समीप ओएफसी केबल कट गई। जिससे तहसील क्षेत्र में लगे डेढ़ दर्जन बीटीएस ठप हो गए और हजारों बीएसएनएल सिम धारक परेशान हो गए।
पहले बताया गया कि कुछ देर में केबल जुड़ जाएगी, लेकिन लापरवाही के चलते दूसरे दिन भी केबल जुड़ नहीं सकी। देवानंद मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, अजय प्रताप, ज्ञान प्रकाश, मोहन लाल कोरी आदि ने बताया कि आए दिन बीएसएनएल की नेटवर्क गायब हो जाता है। शिकायत के बाद भी अफसरों पर कोई असर नहीं होता और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बारे में एसडीओ टेलीफोन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल फोन बंद मिला।