फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   This time in Holi will be in pradosh kal

इस बार प्रदोषकाल में होगा होलिकादहन

Tue, 27 Feb 2018 10:55 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 27 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
इस बार होलिकादहन प्रदोषकाल में होगा और दूसरे दिन सुबह से ही रंगों की बौछार शुरू हो जाएगी। ज्योतिष जानकारों की मानें तो 28 साल बाद ऐसा संयोग हुआ है, जब प्रदोष काल में होलिका दहन व भरणी-भद्रा से परे रंगों का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त के साथ ही लोग पर्व मनाते हैं। कई बार भरणी-भद्रा व शुभ मुहूर्त के चक्कर मेें लोग पर्वों का पूरी तरह से आनंद नहीं उठा पाते, पर इस बार ऐसा नहीं रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. आलोक ने बताया कि 28 साल बाद यह संयोग बन रहा है। 1990 में इस संयोग में होली मनाई गई थी। शनिदेव धनु राशि में रहेंगे और होलिकादहन प्रदोषकाल में होगा। एक मार्च यानी गुरुवार की सुबह 7:53 से शाम 6:58 तक भद्रा है। इसके बाद प्रदोषकाल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इस काल में होलिकादहन बहुत ही शुभ माना जाता है। गुरुवार को 6:58 से रात 1 बजकर 30 मिनट तक सुविधानुसार होलिकादहन कर सकते हैं, जबकि 2 मार्च को होली के पर्व पर सुबह से रंग गुलाल उड़ने लगेगा। ज्योतिषाचार्य पं. आलोक ने बताया कि धनु राशि पर शनिदेव की चाल होने से व्यापार पर सकारात्मक प्रभाव पडे़गा। इस संयोग को व्यापारियों के लिए लाभप्रद माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदी का दौर खत्म होगा और लोगों की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed