{"_id":"61365a811038823a364f9a32","slug":"thirty-people-suffering-from-fever-in-rajghat-locality-of-manikpur-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में मानिकपुर के राजघाट मोहल्ले में तीस लोग बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में मानिकपुर के राजघाट मोहल्ले में तीस लोग बुखार से पीड़ित
Mon, 06 Sep 2021 11:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:44 PM IST
सार
मानिकपुर नगर पंचायत के राजघाट मोहल्ले के पूर्व सभासद रामचंद्र निषाद का बेटा आलोक निषाद (20) काम के लिए महीने भर पहले पुणे गया था। वहां वह डेंगू की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानिकपुर नगर पंचायत के राजघाट मोहल्ले में तीस लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में पहुंचकर दवाओं का छिड़काव किया। साथ ही उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। इसी मोहल्ले के एक युवक की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
मानिकपुर नगर पंचायत के राजघाट मोहल्ले के पूर्व सभासद रामचंद्र निषाद का बेटा आलोक निषाद (20) काम के लिए महीने भर पहले पुणे गया था। वहां वह डेंगू की चपेट में आ गया। हालत ज्यादा बिगड़ी तो उसका भाई उसे लेकर 28 अगस्त को घर चला आया। इसके बाद उसका इलाज प्रयागराज में कराया जाने लगा। वहां उसे डेंगू की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
दो सितंबर को परिजन उसे लखनऊ ले गए। शनिवार की शाम इलाज के दौरान आलोक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सोमवार को कालाकांकर सीएचसी से चिकित्सकों का एक दल गांव पहुंचा। गांव में बुखार के लक्षण वाले 30 लोगों की स्लाइड ली गई। इसके साथ ही नालियों में दवाओं का छिड़काव कराया गया। इस दौरान डॉ.मनोज वर्मा, वीसीपीएम प्रमोद कुमार मौर्य, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हरेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ सिंह व आशीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने हजारों के सामान उड़ाए
कुंडा। जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव निवासी चंद्रभान पांडेय रविवार रात जीने का दरवाजा खोलकर छत पर सो रहे थे। रात में चोर छत के रास्ते आंगन में उतर गए और तीन बाक्स का ताला तोड़कर झुमका, अंगूठी, जंजीर, कपड़े व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। चंद्रभान की भाभी कलावती बाथरूम जाने के लिए रात में उठीं तो खटपट की आवाज सुनने पर शोर मचा दिया। इसके बाद चोर छत के रास्ते भाग निकले। चंद्रभान ने थाने में तहरीर दी है।
बाइक से गिरकर अनुचर घायल
बाघराय। थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाघराय के अनुचर विमिलेश नारायण तिवारी (49) बाइक से विद्यालय से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बारौ गांव के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक सहित सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया।
जांच टीम के सामने वृद्ध को किया मरणासन्न
बाबागंज। गांव में कार्यों की जांच करने पहुंची टीम के सामने ही प्रधान समर्थकों ने एक वृद्ध की पिटाई कर दी। इससे वह मरणासन्न हो गया। आसपास के लोग जुटे तो प्रधान वहां से समर्थकों के साथ चले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोड़र खुर्द गांव निवासी रामचंद्र शुक्ला ने बाबागंज ब्लॉक में प्रार्थना पत्र देकर खड़ंजा निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। इस पर सोमवार को ब्लॉक से टीम मौके पर जांच करने पहुंची। शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाया गया। प्रधान के पुत्रों तथा समर्थकों ने शिकायतकर्ता के पहुंचते ही उन पर हमला बोल दिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। घटना के बाद जांच टीम वहां से निकल गई। आसपास के लोगों के जुटने पर प्रधान भी समर्थकों के साथ वहां से चले गए। पीड़ित ने संग्रामगढ़ पुलिस को तहरीर देकर सुधीर मिश्रा, अजय मिश्रा पुत्रगण वीरेंद्र मिश्रा, सुशील शुक्ला, जगदीश शुक्ला, दुर्गेश मणि शुक्ला पुत्र शिवमूर्ति शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
कुंडा के युवक की प्रयागराज में दुर्घटना में मौत
कुंडा। प्रयागराज में हुए सड़क हादसे में कुंडा इलाके के एक युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ताजुददीनपुर गांव निवासी अभिषेक शुक्ल (34) प्रयागराज के सोरांव स्थित एक कंपनी में आपरेटर थे। सोमवार सुबह वह अपने निवास ताजुददीनपुर से बाइक से सोरांव जा रहे थे। प्रयागराज के नवाबगंज में सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। नवाबगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभिषेक की मौत से पत्नी कीर्ति, मां मूला देवी व बेटे शिवम (6) का रो-रो कर बुरा हाल है। अभिषेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। देर शाम तक उनके घर पर संवेदना देने वालों का तांता लगा रहा।
शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले पर नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
कुंडा। शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले पर पुलिस ने पखवारा भर बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता मुख्यमंत्री तक से शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं हो सका है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से मऊदारा गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। बाद में युवक की दूसरी जगह सगाई हो गई। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के होश उड़ गए। युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।