{"_id":"6591d61de757677d330d4262","slug":"thieves-took-away-jewelery-worth-lakhs-twenty-thousand-rupees-by-breaking-the-lock-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-10040-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ताला तोड़कर लाखों के जेवर, बीस हजार रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ताला तोड़कर लाखों के जेवर, बीस हजार रुपये ले गए चोर
Mon, 01 Jan 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
अंतू के कटका मानापुर में देर रात पीछे के रास्ते से पवन दुबे के घर घुसे चोर ताला तोड़कर लाखों के जेवर और बीस हजार रुपये ले गए।
पवन दूबे परिजनों के साथ घर के भीतर कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर पीछे के रास्ते घर के अंदर आए और एक कमरे का ताला काट दिया। भीतर पहुंचकर चोरों ने बॉक्स और अलमीरा के ताले तोड़े।
भुक्तभोगी के मुताबिक चोर करीब दो लाख कीमत के जेवर और बीस हजार रुपये ले गए। घटना की जानकारी सुबह घरवालों हुई। दरवाजे का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की और बगल स्थित खेत में पड़ा बॉक्स बरामद किया। चोरी की इस घटना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।