फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves threw cash and jewelry worth two lakh rupees

चोरों ने दो लाख रुपये नकदी और जेवर उड़ाए

Tue, 24 Dec 2019 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Thieves threw cash and jewelry worth two lakh rupees
crime
अधिवक्ता समेत तीन लोगों के घरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पर लोगों में दहशत फैल गई। पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के पूरे तिलकराम निवासी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ल गुड्डू के घर में पीछे के रास्ते अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने यहां से लाखों के सोने चांदी के जेवरात समेत आलमारी में रखी बीस हजार की नकदी उड़ा दी। चोरों की आहट पर अधिवक्ता की नींद टूटी तो उन्होंने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जिससे अधिवक्ता चोरी का माल लेकर भाग निकले। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए अधिवक्ता के घर के पीछे दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी रात चोरों ने पूरे तिलकराम के माधव का पुरवा में चंद्रभूषण वर्मा के घर चोरी की। यहां चोरों ने लाखों के जेवरात व एक लाख दस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पड़ोस के बृजलाल वर्मा के घर से चोरों ने उसी रात साठ हजार रुपये नकद समेत लाखों के जेवर उड़ा दिए। घटना की जानकारी पर कोतवाल गांव पहुंचे और गहनता से छानबीन की। पीड़ित पक्षों की ओर से अज्ञात चारों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज करने की अलग अलग तहरीर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed