फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves stole jewelry and money worth lakhs from nine houses in three villages

Pratapgarh News: तीन गांवों में चोरों ने नौ मकानों से लाखों के जेवरात व रुपये उड़ाए

Sat, 22 Jul 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 22 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelry and money worth lakhs from nine houses in three villages
आसपुर देवसरा के बीबीपुर मुस्तर्का में चोरी के बाद घर में बिखरे पड़े सामान को देखता पीड़ित युवक।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार की रात तीन गांवों में चोरों ने नौ मकानों से लाखों रुपये के जेवरात व रुपये उड़ा दिए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। एक रात में चोरी की नौ वारदातों से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात चोर बीबीपुर मुस्तर्का निवासी जयसिंह उर्फ बच्चन यादव के घर में छत के रास्ते घुस गए। चोर पांच बक्से, दो आलमारी तोड़ कर जेवरात व दस हजार रुपये समेट लिए। रमेश यादव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी व बक्से से करीब आठ हजार रुपये व जेवरात उड़ा दिए। पड़ोसी गांव गोपालपुर के सुरेंद्र यादव व राजपति यादव के मकान से भी जेवरात व रुपये पर हाथ साफ कर दिए। बिनैका में चोरों ने देव प्रकाश शुक्ला के घर की खिड़की का राॅड काटकर करीब 12 लाख के जेवरात व 72 हजार रुपये नकद समेट ले गए। यहां के ही संतोष कुमार तिवारी के घर से भी चोर जेवरात व रुपये समेट ले गए। देवसरा थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


धान की रोपाई से इंकार करने पर महिला को पीटा
पट्टी। कुशहा के रहने वाले दिनेश कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग उसकी पत्नी से जबरन धान की रोपाई कराना चाहते थे। इन्कार करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed