फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves looted goods worth lakhs in one night

Pratapgarh News: चोरों ने एक ही रात में उड़ाया लाखों का माल

Sun, 23 Jul 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves looted goods worth lakhs in one night
एक ही रात में चोर दुकान घर सहित तीन जगहों से हजारों की नकदी तथा लाखों का सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर लोगों में हड़कंप मच गया सभी ने चोरी की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा काछी पट्टी मोहल्ला मौर्या मार्केट मे शिवम सोनी निवासी राना पट्टी ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है। शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया रात में चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान मे घुसकर एक लाख पचास हजार रुपए के आभूषण व 20 हजार की नकदी उठा ले गए । घटना की जानकारी होने पर शिवम सोनी दुकान पर पहुंचा तो सन्न रह गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


उधर इसी थाना क्षेत्र के जाखामई निवासी ज्ञानचंद पांडेय के घर में छत पर चढ़कर सीढ़ी के सहारे चोर घर में घुस गए सोने चांदी के आभूषण बर्तन व नकदी 35 हजार उठा ले गए। सुबह जब परिजनों ने बिखरा सामान देखा तो सन्न रह गए और भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इसी गांव के ही सचिन पांडे पुत्र शिव कुमार पांडे निवासी जाखामई के यहां चोर रात्रि में घुस गए और हजारों का सामान उठा ले गए। सचिन पांडे ने बताया कि दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक हार, एक जंजीर, एक पेटी, पाजेब तथा 30 हजार की नकदी उठा ले गए सुबह।

जब चोरी की भनक परिजनों को लगी तो हड़कंप मच गया एक ही रात्रि तीन तीन चोरी होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा । थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पांडे ने बताया कि चोरी की घटनाएं हुई है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed