फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves broke the window grill and took away jewelery and money...

Pratapgarh News: खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर समेट ले गए जेवर और रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the window grill and took away jewelery and money...
नगर कोतवाली के सगरा आईटीआई के करीब चोरों ने कमरे की खिड़की का ग्रिल तोड़कर लाखों रुपये के जेवर समेत नकद रुपये समेटकर भाग निकले। सूचना के बाद पुलिस छानबीन कर लौट गई। चोरी की घटना से मोहल्ले के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

सगरा निवासी बरसाती रविवार रात परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। रात में तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और सीसीटीवी कैमरा बंद कर कमरे की खिड़की का ग्रिल तोड़कर भीतर घुस गए। बरसाती की बहुओं के चार लाख के जेवर चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषण समेटने के साथ बक्से और अलमारी में रखे दो लाख रुपये भी ले गए।
विज्ञापन

घटना के बाद बरसाती की नींद खुली तो ग्रिल बाहर देख दंग रह गया। उसने रात में ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पीड़ित के अनुसार चोर गेट के बगल टूटी दीवार फांदकर भीतर घुसे। जिस कमरे में जेवर व रुपये रखे थे, बाहर से खिड़की की ग्रिल निकालकर चोर कमरे में घुसे। शिकायत के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। चौकी प्रभारी सिविल लाइन सतीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी में मिले सुराग से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed