{"_id":"65f703ad574b0936640a6be3","slug":"thieves-abscond-with-jewelery-and-cash-worth-lakhs-from-three-houses-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-114054-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तीन घरों से लाखों के जेवरात, नकदी लेकर फरार हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तीन घरों से लाखों के जेवरात, नकदी लेकर फरार हुए चोर
Sun, 17 Mar 2024 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 17 Mar 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के कांधांपुर गांव में चोरी के बाद छत पर पड़ा बाक्स। सोशल मीडिया
तीन घरों से लाखों के जेवरात, नकदी लेकर फरार हुए चोर
फोटो-12
कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के मछेहा हर्दोपट्टी में शनिवार की रात चोर तीन घरों पर धावा बोलकर करीब चार लाख के जेवरात और लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई।
कुंवर सिंह का आरोप है कि छत के रास्ते चोर सीढ़ी से होते हुए आंगन तक पहुंच गए। आंगन के बगल एक कमरे का ताला तोड़कर कर दो लाख रुपये नकद और चांदी के जेवरात समेट ले गए। उसके बाद चोर राकेश सिंह के घर में भी छत के रास्ते पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर तीन लाख रुपये के जेवरात और 13 हजार रुपये लेकर भाग निकले। उसके बाद चोरों ने शिव प्रताप सिंह के घर पर धावा बोला। घर से 70 हजार रुपये के जेवरात लेकर भाग निकले। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष श्रवण सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का साक्ष्य लिया है। संवाद