{"_id":"5dcaf3f78ebc3e5b3a7f06bf","slug":"there-will-be-state-highway-from-delhupur-to-basti-pratapgarh-news-ald2599867176","type":"story","status":"publish","title_hn":"देल्हूपुर से बस्ती तक बनेगा स्टेट हाइवे, सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देल्हूपुर से बस्ती तक बनेगा स्टेट हाइवे, सफर होगा आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देल्हूपुर से बस्ती तक बनेगा स्टेट हाइवे, सफर होगा आसान
समय की होगी बचत, नहीं लगेगा जाम, परानी सडक़ का किया जाएगा चौडक़ीकरण
प्रतापगढ़। बेल्हावासियों के लिए अब बस्ती का सफर आसान होगा। उन्हें घंटों यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर स्थित देल्हूपुर बाजार से रानीगंज, पट्टी, टांडा होते हुए बस्ती तक स्टेट हाइवे बनेगा। इसकी स्वीकृति हो गई है। स्टेट हाइवे के लिए नया निर्माण नहीं होगा, बल्कि पुरानी सडक़ों का ही चौड़ीकरण किया जाएगा।
जिले के लोगों को गोरखपुर व बस्ती का सफर करने में काफी परेशान होना पड़ता है। सीधी ट्रेन सेवा न होने के कारण लोग बसों पर निर्भर हैं। जिले से होकर गोरखपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है। बस्ती के लिए महज एक ट्रेन जंक्शन से होकर गुजरती है। वह भी सप्ताह में महज दो दिन। ऐसे में यहां से बस्ती व गोरखपुर जाने के लिए लोगों को रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ता है। शहर स्थित रोडवेज बस अड्डे व प्रयागराज से प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग के रास्ते लोग सुल्तानपुर, फैजाबाद होते हुए बस्ती पहुंचते हैं। यहां से फिर गोरखपुर के लिए दूसरे बस का सहारा लेना पड़ता है। यहां से बस्ती 168 किमी व बस्ती से गोरखपुर का सफर 120 किमी है। सफर में 7 घंटे का समय लगता है। समय के साथ यात्रियों को बस की अदला-बदली में काफी फजीहत झेलनी पड़ती है। मगर अब जिले के लोगों को इससे राहत मिलने जा रही है। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित देल्हूपुर से रानीगंज, पट्टी, चांदा, अकबरपुर, टांडा होते हुए बस्ती तक जल्द ही स्टेट हाइवे बनेगा। इसकी मंजूरी मिल गई है। स्टेट हाइवे बनाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इससे लगभग दो से ढाई घंटे की समय की बचत, जाम से निजात के साथ ही लगभग 100 किमी यात्रा भी कम करनी होगी। स्टेट हाइवे बनने से बाजारों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
इस बारे में सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी मनोज नायक ने बताया कि देल्हूपुर मार्ग से पट्टी, चांद, टांडा होते बस्ती तक स्टेट हाइवे के लिए मंजूरी मिल चुकी है। हाइवे बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।