फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   there will be 13 vending zone in the city

शहर में 13 स्थानों पर बनाए जाएंगे वेडिंग जोन

Wed, 13 Nov 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
there will be 13 vending zone in the city
शहर में 13 स्थानों पर बनाए जाएंगे वेडिंग जोन
विज्ञापन

अव्यावसायिक इलाके की पटरियों पर सजेंगी दुकानें, जाम से मिलेगा छुटकारा
शासन की नाराजगी के बाद नगर पालिका ने तेज की कवायद
प्रतापगढ़। शहर में वेंडिग जोन न होने के कारण पटरी दुकानदार मनमानी करते हैं। सड़कों तक ठेला लगाकर दुकान सजाते हैं। शासन की नाराजगी के बाद हरकत में आई नगर पालिका वेंडिंग जोन की तलाश में जुट गई। शहर में 13 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाएगा। इससे शहरियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
शहर में अव्यवस्थित तरीके से पटरी पर ठेला व गुमटी रखकर सैकड़ों लोग कारोबार करते हैं। सडक़ व पटरियों पर पटरी दुकानदारों द्वारा कब्जा करने से जाम की समस्या पैदा होती है। इसके अलावा शहरियों व बाहर से आने वाले लोगों को सामान खरीदने के लिए भटकना पड़ता है। शहर में वेंडिंग जोन न होने के कारण दुकानदार मनमानी करते हैं। वे कहीं भी अपनी दुकान सजाकर बैठ जाते हैं। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में व्यवस्थित दुकानों के लिए वेंडिंग जोन न बनाए जाने पर शासन ने गहरी नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि जल्द से जल्द वेंडिंग जोन बनाकर रिपोर्ट भेजी जाए। शासन की सख्ती के बाद शहर में वेंडिंग जोन बनाए जाने की कवायद नगर पालिका ने तेज कर दी। शहर में कुल 33 स्थान चिह्नित किए गए हैं। जिसमें से 13 स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाए जाने की तैयारी है। यह क्षेत्र अव्यवसायिक हैं।
विज्ञापन

शहर में वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी चल रही है। स्थान चिह्नित कर लिया गया है। वेंडिंग जोन बनने से लोगों को सामान खरीदने के लिए अलग-अलग इलाकों में भटकना नहीं पड़ेगा। शहर में जाम की समस्या भी दूर होगी। पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुदित सिंह, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed