{"_id":"6549123eb511c310920308fc","slug":"there-was-echoing-noise-in-the-ambulance-both-mother-and-child-were-healthy-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-7103-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
Mon, 06 Nov 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 06 Nov 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
गौरा इलाके में प्रसव पीड़िता ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। किलकारी की गूंज से परिजन खुश हैं। जच्चा और बच्चा दोनों बिल्कुल स्व्स्थ हैं। परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते में ही बच्चे का जन्म हुआ।
फतनपुर इलाके के कमासिन गांव की रहने वाली आरती गर्भवती थी। रविवार देर शाम उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। परिजनों ने 102 नंबर एंबुलेंस पर फोन किया। एंबुलेंस चालक राजेश कुमार और ईएमटी प्रिंस राज गुप्ता प्रसव पीड़िता को लेकर कहला सीएचसी जा रहे थे। रास्ते में उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई। चालक ने एंबुलेंस सड़क किनारे रोक दिया। आशा बहू के सहयोग से एंबुलेंस में ही ईएमटी ने प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को गौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। संवाद