{"_id":"63fbbca96730e1755e0bbd07","slug":"there-was-chaos-as-soon-as-the-bodies-of-the-dead-reached-home-pratapgarh-news-c-3-1-66112-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संपादित<bha>--<\/bha>मृतकों का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>मृतकों का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
Mon, 27 Feb 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
जेठवारा के भावनपुर में दो बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल रहा। रविवार को उपचार के दौरान घायल युवक की भी मौत हो गई। जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है।
इधर, लालगंज के तिना गांव के मोड़ पर शनिवार देर शाम हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवकों का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। चार परिवारों पर जैसे वज्रपात हो गया था। परिजनों के करुण क्रंदन से हर किसी का कलेजा कांप उठा।
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार में रहने वाले मिठाई दुकानदार अजय मोदनवाल (45) शनिवार की देर शाम पत्नी सुनीता (42) तथा बेटी प्राची (8), कार्तिकेय (10) को लेकर अंतू के संड़वा चंद्रिका ससुराल से घर लौट रहा था। जेठवारा के भावनपुर के करीब सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार स्थानीय भावनपुर गोपालगंज गांव के जाकिर (18) की बाइक से टक्कर हुई थी।
विज्ञापन
इस घटना में मौके पर अजय मोदनवाल, उसकी बेटी प्राची की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल मृतक की पत्नी सुनीता व उसके बेटे कार्तिकेय की हालत नाजुक बताई जा रही है। रविवार को इसी घटना में गंभीर रूप से घायल एसआरएन में उपचार के दौरान दूसरे बाइकसवार जाकिर की भी मौत हो गई।
उसके साथी रजी की हालत बेहद नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। रात से घर के बाहर रिश्तेदार तथा आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
अजय के घर पर पसरा सन्नाटा, बेटियों के नहीं थम रहे आंसू
जेठवारा के डेरवा बाजार में मिठाई दुकानदार अजय मोदनवाल तथा उसकी बेटी प्राची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों का शव पहुंचा तो परिजनों के बिलखने की आवाज पर गमगीन माहौल नजर आया।
मृतक की बेटी अंशिका, तृप्ति सहित परिजनों के बिलखने से घर में सन्नाटा पसरा था। बता दें कि हादसे में गंभीर रूप से घायल मृतक अजय की पत्नी सुनीता व बेटे कार्तिकेय की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवाद
जाकिर का शव घर पहुचने पर बिलख पड़े परिजन
जेठवारा के भावनपुर गांव के पास शनिवार की देर शाम बाइक भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल स्थानीय गोपालगंज गांव के बाइकसवार जाकिर 18 की प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में देर रात ही मौत हो गई थी। रविवार दोपहर परिजन उसका शव लेकर घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मचा था।
मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटा था जबकि घटना की जानकारी पर मुंबई में कमाई कर रहे उसके तीन बड़े भाई सहित परिजनों का बुरा हाल है। इधर मृतक का साथी रजी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था। परिजन रजी का उपचार भी एसआरएन में करा रहे हैं लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
परिवार की कमाई का सहारा था कार टक्कर में जान गंवाने वाला बबलू
लालगंज थाना क्षेत्र के तिना गांव के मोड़ के पास शनिवार की रात अनियंत्रित कार की टक्कर से स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भदारी बंशी का पुरवा गांव के बबलू (22) व लीलापुर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव के सतीश की मौत हुई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक बबलू के पिता शिवदर्शन बढ़ई का करते हैं। गांव के लोगों के मुताबिक मृत बबलू इलेक्ट्रानिक दुकान पर लालगंज कस्बे में काम कर परिवार के खर्च में हाथ बंटाता था। बड़े भाई रामप्रसाद व छोटे भाई राजकुमार भी उसके कामकाज से खुश रहते थे। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
इधर, लीलापुर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव में रहने वाला मृतक सतीश कुमार 22 भी मृतक बबलू के साथ लालगंज कस्बे में ही इलेक्ट्रानिक दुकान पर काम करता था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा तो पिता प्रदीप कुमार, बड़े भाई व दो बहनों सहित परिजनों का बुरा हाल है।
बाइक रेस करने में गई बबलू, सतीश की जान
लालगंज। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तिना गांव के मोड़ के पास शनिवार की रात कार की टक्कर से मौत के मामले की जांच कर रही लालगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक सतीश सगरासुंदरपुर बाजार में वायरिंग करने के बाद अपनी बाइक से मामा के घर लालगंज जा रहा था जबकि उसका करीबी दोस्त बबलू भी लालगंज की ओर अलग बाइक से जा रहा था। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर दोनों तेजी से बाइक लेकर एक- दूसरे को पीछे करने का प्रयास कर रहे थे। दोनों की बाइक आपस में टकराई इससे दोनों बीच सड़क पर गिरे। लालगंज से शहर की ओर जा रही कार की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना के बाद चर्चा स्थानीय लोग भी कर रहे हैं। संवाद