फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There was an uproar over the news of gang rape of

Pratapgarh News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की खबर पर मची खलबली, मारपीट का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
There was an uproar over the news of gang rape of
रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार की शाम भैंस चराने नाले की ओर गई थी। अंधेरा होने पर भी वह घर नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश करने लगे। देर रात वह घायल अवस्था में अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। आनन-फानन परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

इस बीच किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पुलिस को मिली। यह सुनते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। थानाध्यक्ष रानीगंज व सीओ विनय प्रभाकर साहनी भी अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में पीड़िता ने सिर्फ मारपीट की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार कुछ लोगों ने मुंह दबाने के बाद उसके पैर में कांटा चुभाया था। पुलिस रात भर आरोपियों की तलाश करती रही। कुछ संदिग्धों को उठाकर पुलिस ने पीड़िता से शिनाख्त भी कराई। रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed