फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There is no facility in the medical college for better treatment of heart patients.

Pratapgarh News: हृदयरोगियों के बेहतर इलाज की मेडिकल कॉलेज में सुविधा नहीं

Fri, 01 Sep 2023 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 Sep 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
There is no facility in the medical college for better treatment of heart patients.
न इको मशीन, न ही यहां डीएम कॉर्डियों की है तैनाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज में हृदयरोगियों के इलाज की बेहतर सुविधा नहीं है। जांच के लिए जरूरी इको न होने की वजह से मरीजों को इलाज कराने के लिए प्रयागराज का चक्कर काटना पड़ रहा है।
डॉ.सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में हृदय रोगियों के इलाज के लिए महज वार्ड बना दिया गया है। लेकिन, यहां पर न तो डीएम कॉर्डियो की तैनाती हुई है और न ही इको मशीन है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

सीएमएस के मुताबिक डीएम कॉर्डियो की तैनाती नही हुई है। मेडिसिन के चिकित्सक कॉर्डियों के मजीजों का इमरजेंसी में जांच और इलाज करते हैं। अत्यंत गंभीर मरीजों को ही प्रयागराज रेफर किया जाता है। हृदय रोग की परेशानी पर ईसीजी तथा एक्स-रे कराया जाता है जबकि अस्पताल में इसकी नि:शुल्क व्यवस्था है। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर मरीज को इको की जरूरत होती है, लेकिन अस्पताल में इको जांच के भी इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ.सलिल श्रीवास्तव कहते हैं, इको जांच मशीन के लिए शासन के पास मांग पत्र भेजा गया है। जल्द ही ईको जांच मशीन मिलने की उम्मीद है। इको जांच मशीन और एक कॉर्डियो चिकित्सक मिलने के बाद मरीजों को काफी सहूलियत होगी। उन्हें इलाज कराने के लिए प्रयागराज नहीं जाना पड़ेगा।
मेडिसिन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.मोना सक्सेना बोलीं, मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के साथ ठंड में हृदय रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीपी के मरीजों को नियमित दवा लेनी चाहिए। घबराहट, बेचैनी, सीने में दर्द, सीने का दर्द बाएं हाथ में बढ़ना, अचानक सांस फूलना, पसीना आना और लेटने में दिक्कत होना हृदयरोग के लक्षण हो सकते हैं।
इस स्थिति में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खानपान पर ध्यान देना चाहिए। सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, हर दर्द गैस का दर्द नहीं होता। लेकिन,सीने में दर्द होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। डॉक्टर से संपर्क कर चेकअप तथा ईसीजी करानी चाहिए।

00
बरतें ये सावधानी

- मेहनत का काम न करें।
- नमक, चीनी का सेवन कम करें।

- चिकनाई, तली चीज, फास्ट फूड से परहेज करें।

- सामान्य लोग भी फास्ट फूड, तली चीज का सेवन कम करें।

- नियमित व्यायाम करें, पर खुले में नहीं घर के अंदर।

---

अस्पताल के हृदय रोग विभाग में मरीजों के इलाज की सुविधा है। ईसीजी जांच की व्यवस्था है। इको जांच भी जल्द शुरू हो जाएगी। लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। मशीन के लिए शासन के पास पत्र भेजा गया है।
- डॉ.रमेश पांडेय, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed